{"_id":"6a7c52860dd26bfb7b045fea","slug":"video-double-murder-in-jalandhar-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में डबल मर्डर, युवक ने पत्नी और पिता को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में डबल मर्डर, युवक ने पत्नी और पिता को उतारा मौत के घाट
जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर सात में बुधवार को डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान अयोध्या प्रकाश और उनकी पत्नी सविता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान हीरा लाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने कब्जे में लिए दोनों शव
वारदात की सूचना मिलते ही एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी आतिश भाटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें तैनात कर दी हैं।
नशे का आदी था युवक
पुलिस जांच के अनुसार, घटना के समय परिवार की बुजुर्ग महिला घर की पहली मंजिल पर मौजूद थीं और उन्हें चलने-फिरने में परेशानी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले परिवार में घरेलू कलह हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के नशे का आदी होने की बात भी जांच में सामने आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।