{"_id":"6a7c51a6f05fa755d000de8e","slug":"the-sri-radha-krishna-temple-at-pgi-is-a-place-of-faith-and-belonging-offering-langar-to-patients-families-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"PGI के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आस्था के साथ अपनापन, मरीजों के परिजनों के लिए चलता है लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आस्था के साथ अपनापन, मरीजों के परिजनों के लिए चलता है लंगर
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 12 Aug 2026 04:30 PM IST
Link Copied
PGI परिसर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर मरीजों और उनके परिजनों के लिए सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि मुश्किल समय में सहारा देने वाली जगह भी बन गया है। यहां रोजाना मरीजों के परिजन अपनी चिंताओं के साथ पहुंचते हैं और मंदिर की रसोई में मिल-जुलकर खाना तैयार करते हैं। मंदिर में दो वक्त लंगर की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि रात के समय भी कई लोग मिलकर भोजन तैयार करते हैं। कोई सब्जी काटता है तो कोई आटा गूंथता है और कोई चूल्हे पर खाना पकाता है। इसके बाद सभी लोग साथ बैठकर भोजन करते हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, यहां करीब 50 मरीज और उनके परिजन नियमित रूप से लंगर का लाभ लेते हैं। PGI में इलाज के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों से लोग आते हैं। लंबे इलाज के दौरान मरीजों के परिजनों के लिए बाहर रहना और रोजाना खाने का इंतजाम करना बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में मंदिर की यह व्यवस्था उनके लिए काफी मददगार साबित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।