Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
2 leopards were brought to Kanpur Zoo; they were rescued from Bijnor and Dudhwa buffer zone in Lakhimpur Kheri
{"_id":"6a7cc1abd3728c10fe0d26c6","slug":"video-2-leopards-were-brought-to-kanpur-zoo-they-were-rescued-from-bijnor-and-dudhwa-buffer-zone-in-lakhimpur-kheri-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो तेंदुओं को कानपुर चिड़ियाघर लाया गया, बिजनौर और लखीमपुर खीरी के दुधवा बफर जोन से किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तेंदुओं को कानपुर चिड़ियाघर लाया गया, बिजनौर और लखीमपुर खीरी के दुधवा बफर जोन से किया गया रेस्क्यू
इंसानों पर हमला करने वाले दो तेंदुओं को रेस्क्यू कर कानपुर चिड़ियाघर लाया गया है। इनमें एक नर तेंदुआ बिजनौर और दूसरी मादा तेंदुआ लखीमपुर खीरी के दुधवा बफर जोन से पकड़ी गई है। दोनों को फिलहाल चिड़ियाघर के अस्पताल परिसर में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। रेस्क्यू के दौरान और उसके बाद आक्रामक व्यवहार को देखते हुए दोनों की विशेष निगरानी की जा रही है।
बिजनौर से लाए गए नर तेंदुए को दो दिन पहले वन विभाग की टीम ने जंगल से रेस्क्यू किया था। इस तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद वन विभाग ने अभियान चलाकर उसे पकड़ लिया और कानपुर जू भेजा। वहीं बुधवार तड़के दुधवा बफर जोन से मादा तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। इस तेंदुए ने क्षेत्र में दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया था। इसके बाद वन विभाग ने जंगल में पिंजड़ा लगाया। करीब दो दिन बाद भोजन की तलाश में पिंजड़ें में पहुंचने पर उसे पकड़ा गया। इससे निकलने के प्रयास में मादा तेंदुए के शरीर पर चोटें भी आईं। कानपुर जू पहुंचते ही उसका उपचार शुरू किया गया।
जू के चिकित्सक डॉ. निसिर ने बताया कि दोनों तेंदुओं की चिकित्सकीय जांच की गई है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि रेस्क्यू के बाद दोनों अभी काफी आक्रामक हैं। इसलिए उन्हें सामान्य बाड़े में रखने के बजाय अस्पताल परिसर में निगरानी में रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।