{"_id":"6a7d617b8a9dcf572c01e54e","slug":"video-bus-hits-divider-and-overturns-six-injured-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के जयपुर से गोरखपुर जा रही सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बस सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बिल्हौर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अनिल (30) को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया।
पुलिस के अनुसार बस संख्या BR02PC2233 में 43 यात्री सवार थे। बस अरौल क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 216.900 के पास पहुंची थी। इसी दौरान चालक विजय सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी गीता नगर, बल्केश्वर, आगरा के नियंत्रण से बस बाहर हो गई। बस डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।