{"_id":"6a7d66176f054c4d29069848","slug":"video-young-man-from-punjab-brutally-beaten-in-kenya-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"केन्या में जालंधर के युवक की बेरहमी से पिटाई, परिजनों को भेजा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्या में जालंधर के युवक की बेरहमी से पिटाई, परिजनों को भेजा वीडियो
विदेश भेजने के नाम पर पंजाब के युवाओं के साथ कथित तौर पर हुए एक गंभीर मामले ने परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। फिल्लौर के गांव भैणी निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार समेत तीन पंजाबी युवकों को केन्या में एक आपराधिक गिरोह द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने राकेश के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका वीडियो व्हाट्सऐप पर परिजनों को भेजा और उसकी रिहाई के बदले 70 हजार डॉलर यानी करीब 58 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद तीनों युवकों को छुड़ा लिया गया है। परिवार ने मामले में शामिल कथित ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
राकेश के पिता कश्मीर लाल के मुताबिक, बेटे को इटली भेजने के लिए उन्होंने दो एजेंटों से संपर्क किया था। इनमें एक एजेंट परमजीत सिंह, जो इटली में रहता है, जबकि उसकी महिला साथी पास के गांव भारसिंहपुर की बताई जा रही है। दोनों ने राकेश को इटली भेजने का सौदा 9.50 लाख रुपये में तय किया था।
बातचीत के बाद परिवार ने दो लाख रुपये एडवांस महिला एजेंट के भाई को दिए थे। बाकी रकम इटली पहुंचने के बाद देने की बात हुई थी। एजेंटों ने बताया था कि पहले राकेश को केन्या भेजा जाएगा और वहां से उसे फ्लाइट के जरिए इटली पहुंचाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।