Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A truck loaded with protected animals seized, two dead, driver absconding

Jalandhar News: संरक्षित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, दो की मौत, चालक फरार

Mon, 09 Nov 2026 06:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 09 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
A truck loaded with protected animals seized, two dead, driver absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। पठानकोट के मलकपुर चौक के निकट गोरक्षा दल के सदस्यों ने संरक्षित पशुओं से भरे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में कुल 18 पशु ठूंस-ठूंसकर और क्रूरतापूर्वक बांधे गए थे। इनमें से 2 पशुओं की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। गोरक्षा दल के सदस्य प्रिंस कुमार को जम्मू-कश्मीर की तरफ पशु तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने संदिग्ध ट्रक का पीछा किया। मलकपुर चौक के पास उसे रोककर तलाशी ली गई। घटना के बाद गोरक्षा दल ने ट्रक सहित पशुओं को थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed