{"_id":"6afc29fff1cdc5fa54085f61","slug":"ipl-2027-rajasthan-royals-trade-for-mohammed-shami-and-m-siddharth-sam-curran-joins-lsg-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2027: राजस्थान-लखनऊ के बीच बड़ी डील, शमी-सिद्धार्थ पहनेंगे रॉयल्स की जर्सी; करन सुपरजाएंट्स का हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल 2027: राजस्थान-लखनऊ के बीच बड़ी डील, शमी-सिद्धार्थ पहनेंगे रॉयल्स की जर्सी; करन सुपरजाएंट्स का हिस्सा
Tue, 17 Nov 2026 03:48 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:48 PM IST
सार
आईपीएल 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ को ट्रेड किया है। वहीं, सैम करन राजस्थान से लखनऊ सुपर जाएंट्स में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी-सैम करन
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2027 सीजन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर जारी है। इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ को ट्रेड किया है। वहीं, राजस्थान ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ ट्रेड कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
शमी
- फोटो : ANI
रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे शमी
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब आईपीएल 2027 में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शमी को पहले 10 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन अब उन्हें 8 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड कर दिया गया है। शमी के टीम में आने से राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अपनी स्विंग, सटीक लाइन-लेंथ और विकेट लेने की क्षमता के लिए मशहूर शमी ने अब तक आईपीएल में 132 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 145 विकेट दर्ज हैं।

🚨 𝗔𝗻𝗻𝗼𝘂𝗻𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁 🚨 Mohd Shami and M. Siddharth traded to @rajasthanroyals, Sam Curran traded to @LucknowIPL. More Details 🔽 | #TATAIPL https://t.co/Y6bdr1YXma
— IndianPremierLeague (@IPL) November 17, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमारन सिद्धार्थ
- फोटो : IPL
एम सिद्धार्थ भी राजस्थान रॉयल्स का बने हिस्सा
मोहम्मद शमी के साथ ही बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी लखनऊ सुपर जाएंट्स से राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए हैं। सिद्धार्थ को उनकी मौजूदा फीस 75 लाख रुपये में ट्रेड किया गया है। सिद्धार्थ अपनी सटीक गेंदबाजी और रन रोकने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। राजस्थान की टीम को उनसे स्पिन विभाग में अतिरिक्त विकल्प मिलने की उम्मीद है।

सैम करन
- फोटो : ANI
सैम करन की लखनऊ सुपर जाएंट्स में वापसी
वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ ट्रेड किया है। करन अपनी मौजूदा फीस 2.4 करोड़ रुपये में लखनऊ की टीम से जुड़ेंगे। सैम करन आईपीएल में अब तक 59 विकेट हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 997 रन भी निकले हैं। गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की क्षमता रखने वाले करन अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी और दबाव की परिस्थितियों में प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इस ट्रेड के बाद राजस्थान रॉयल्स को मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ के रूप में दो गेंदबाजी विकल्प मिले हैं, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सैम करन को अपने साथ जोड़कर ऑलराउंडर विभाग को मजबूत किया है।