Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2027 Retention: Will Australian Stars Face the Axe? Travis Head Set to Miss Season, Cummins Starc in doubt

क्या ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज: कौन से 3 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज? ट्रेविस हेड को लेकर बड़ा अपडेट

Tue, 17 Nov 2026 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Nov 2026 01:02 PM IST
सार

आईपीएल 2027 की रिटेंशन डेडलाइन से पहले कई फ्रेंचाइजी के सामने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई सितारों की व्यस्तता टीमों का गणित बिगाड़ सकती है। एक बड़े नाम को लेकर तो अब अहम अपडेट भी सामने आया है। क्या इसका असर दूसरे खिलाड़ियों पर भी पड़ेगा?

विज्ञापन
IPL 2027 Retention: Will Australian Stars Face the Axe? Travis Head Set to Miss Season, Cummins Starc in doubt
आईपीएल 2027 - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। इस बार फ्रेंचाइजी के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ अपनी टीम का संतुलन बनाने की नहीं, बल्कि विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर भी है। खासकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर टीमों की चिंता बढ़ सकती है।

विज्ञापन


दरअसल, ऑस्ट्रेलिया का 2027 का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर काफी व्यस्त रहने वाला है। इसमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (अगर क्वालिफाई किए तो), एशेज और वनडे विश्व कप जैसे बड़े आयोजन शामिल हैं। ऐसे में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए आईपीएल के पूरे सीजन में उपलब्ध रहना मुश्किल हो सकता है। फ्रेंचाइजी के सामने सवाल है कि जिन खिलाड़ियों पर उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, अगर वे पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहते तो उन्हें रिटेन करने का क्या फायदा? यही वजह है कि इस बार कुछ बड़े विदेशी नामों पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2027 Retention: Will Australian Stars Face the Axe? Travis Head Set to Miss Season, Cummins Starc in doubt
ट्रेविस हेड - फोटो : PTI
ट्रेविस हेड आईपीएल 2027 से बाहर, SRH को बड़ा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए आईपीएल 2027 से हटने का फैसला किया है। उन्होंने इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी को दे दी है।

यह सनराइजर्स के लिए बड़ा झटका है। हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पिछले कुछ सीजन में आईपीएल में आक्रामक बल्लेबाजी की नई पहचान बनाई है। दोनों ने मिलकर 42 पारियों में 1892 रन जोड़े हैं। उनकी साझेदारी का रन रेट 12.27 प्रति ओवर रहा है, जो कम से कम 1000 रन बनाने वाली जोड़ियों में आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ है। हेड को सनराइजर्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अब उनके हटने से फ्रेंचाइजी की नीलामी राशि में इतनी ही रकम जुड़ जाएगी। हालांकि, इसके लिए बीसीसीआई की ओर से रिलीज को मंजूरी मिलना जरूरी है।
विज्ञापन

IPL 2027 Retention: Will Australian Stars Face the Axe? Travis Head Set to Miss Season, Cummins Starc in doubt
पैट कमिंस - फोटो : IANS
पैट कमिंस पर भी फैसला लेना आसान नहीं
सनराइजर्स के सामने दूसरा बड़ा सवाल कप्तान पैट कमिंस को लेकर है। कमिंस भी ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण आईपीएल 2027 के लिए पूरी तरह उपलब्ध नहीं रह सकते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी को उनकी उपलब्धता और टीम में उनकी भूमिका को ध्यान में रखकर फैसला करना होगा।

कमिंस को सनराइजर्स ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह टीम के कप्तान होने के साथ-साथ गेंदबाजी आक्रमण के अहम सदस्य भी हैं। अगर उनकी उपलब्धता पर अनिश्चितता रहती है तो फ्रेंचाइजी के लिए उन्हें रिटेन करना बड़ा फैसला होगा। हालांकि, हेड और कमिंस की स्थिति फिलहाल एक जैसी नहीं है। हेड के आईपीएल 2027 से हटने की खबर सामने आ चुकी है, जबकि कमिंस की उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि कमिंस को रिटेन किया जा सकता है। हालांकि, ईशान किशन उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

IPL 2027 Retention: Will Australian Stars Face the Axe? Travis Head Set to Miss Season, Cummins Starc in doubt
मिचेल स्टार्क - फोटो : ANI
स्टार्क पर भी दिल्ली कैपिटल्स ले सकती है बड़ा फैसला
सिर्फ सनराइजर्स ही नहीं, दिल्ली कैपिटल्स के सामने भी विदेशी खिलाड़ियों को लेकर मुश्किल हो सकती है। मिचेल स्टार्क को लेकर फ्रेंचाइजी रिलीज का फैसला कर सकती है। उनकी उपलब्धता को लेकर चिंता है। वहीं, पिछले सीजन के प्रदर्शन के आधार पर आकिब नबी को लेकर भी टीम विचार कर सकती है। दिल्ली के लिए स्टार्क जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज को छोड़ना आसान नहीं होगा, लेकिन अगर वह पूरे सीजन उपलब्ध नहीं रहते हैं तो टीम दूसरे विकल्प तलाश सकती है।

IPL 2027 Retention: Will Australian Stars Face the Axe? Travis Head Set to Miss Season, Cummins Starc in doubt
अश्विन - फोटो : ANI
अश्विन ने हेड को लेकर दिया दिलचस्प सुझाव
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्रेविस हेड की संभावित रिलीज को लेकर एक दिलचस्प पहलू सामने रखा है। उनका मानना है कि कोई फ्रेंचाइजी हेड को कम कीमत पर खरीदकर अगले सीजन के लिए अपने साथ बनाए रख सकती है। अश्विन ने कहा, 'अगर वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ी को रिलीज किया जाता है, तो कोई टीम उन्हें कम कीमत पर खरीदकर अगले साइकिल के लिए अपने साथ रख सकती है। वह 32 साल के हैं और एक खिलाड़ी तथा लीडर के तौर पर उनमें काफी संभावनाएं हैं।'



कुल मिलाकर, आईपीएल 2027 की रिटेंशन प्रक्रिया में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता बड़ा मुद्दा बनने वाली है। हेड का बाहर होना इसकी शुरुआत हो सकती है। अब देखना होगा कि कमिंस, स्टार्क और दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजी क्या फैसला करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed