{"_id":"6a3fb24b3a4f60f36004537f","slug":"video-drinking-water-has-been-flowing-to-waste-in-vuthvi-padheyan-village-for-about-six-months-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: वुठवीं पाद्धेयां गांव में करीब छह महीने से व्यर्थ बह रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: वुठवीं पाद्धेयां गांव में करीब छह महीने से व्यर्थ बह रहा पेयजल
ग्राम पंचायत करहा के वुठवीं पाद्धेयां गांव में पिछले करीब छह महीनों से पेयजल की पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि सरकार दूर-दराज क्षेत्रों तक पेयजल पहुंचाने पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पेयजल व्यर्थ बह रहा है। वहीं एसडीओ जल शक्ति विभग उपमंडल लदरौर राजेंद्र सिंह पठानिया ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। विभागीय कर्मचारियों को इसे ठीक करने के लिए भेज दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।