{"_id":"6a7dbaaf481fa0fa270ffb0c","slug":"video-video-hprca-to-now-conduct-recruitment-exams-via-tablets-applications-for-mock-tests-open-friday-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एचपीआरसीए अब टैबलेट से लेगा भर्ती परीक्षा, मॉक टेस्ट के लिए शुक्रवार से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एचपीआरसीए अब टैबलेट से लेगा भर्ती परीक्षा, मॉक टेस्ट के लिए शुक्रवार से आवेदन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) अब टैबलेट से भर्ती परीक्षा लेगा। आयोग अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के साथ टैबलेट बेस्ड टेस्ट (टीबीटी) की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को टैबलेट पर परीक्षा देने का अभ्यास करवाने के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित आयोग के केंद्र में आयोजित होने वाले मॉक टेस्ट में 10 अगस्त को 100 अभ्यर्थियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 19 अगस्त तक मॉक टेस्ट के लिए पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
आयोग मौजूदा समय में कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन सीबीटी परीक्षाएं करवा रहा है। अब ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली को एक कदम आगे बढ़ाते हुए टैबलेट के माध्यम से परीक्षा करवाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कंपनी के माध्यम से ही टैबलेट आधारित मॉक टेस्ट करवाया जाएगा। पहली टैबलेट आधारित परीक्षा के लिए करीब 10 हजार टैबलेट का प्रबंध करने की तैयारी है। आयोग के अनुसार मॉक टेस्ट के लिए वही अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने आयोग के पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करवा रखा है। मॉक टेस्ट का उद्देश्य अभ्यर्थियों को टैबलेट आधारित परीक्षा प्रणाली से परिचित करवाना और परीक्षा के दौरान होने वाली तकनीकी दिक्कतों की संभावनाओं को कम करना है। आयोग की ओर से मॉक टेस्ट के दौरान टेबलेट पर प्रश्नपत्र हल करने की प्रक्रिया, उत्तर दर्ज करने और परीक्षा प्रणाली से जुड़ी अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का अभ्यास करवाया जाएगा। इससे भविष्य में टीबीटी के माध्यम से होने वाली परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को पहले से अनुभव मिल सकेगा। मॉक टेस्ट पूर्ण रूप से निशुल्क रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।