{"_id":"6a7db40b335c5ea4e609fa71","slug":"video-students-from-the-vidyagyan-science-committee-of-degree-college-dadahu-participated-in-a-tiranga-yatra-tricolour-rally-held-at-nadaun-college-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ज्ञान विज्ञान समिति ने नादौन महाविद्यालय में आयोजित किया युवा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ज्ञान विज्ञान समिति ने नादौन महाविद्यालय में आयोजित किया युवा संवाद
प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति की हमीरपुर जिला इकाई ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में नादौन महाविद्यालय में युवा संवाद का आयोजित किया। संवाद में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें समिति के युवा बचाओ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के वाणिज्य प्राध्यापक डॉ. सरवन कुमार ने नशे, विशेषकर चिट्टे जैसे सिंथेटिक ड्रग्स के सेवन और इसके मनोवैज्ञानिक, शारीरिक एवं सामाजिक प्रभावों पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के युवाओं को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। समिति की ओर से मुख्य वक्ता संसार राणा ने विद्यार्थियों को वेब सीरीज द व्हाइट ट्रुथ का पहला एपिसोड भी दिखाया गया। इसके माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और इससे परिवार तथा समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को सामने रखा गया। समिति के जिला महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि युवा संवाद का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें जागरूकता अभियान से जोड़ना है। इस मौके पर समिति की जिला उपाध्यक्ष रेखा गौतम, सदस्य अंजना देवी और मीना कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।