{"_id":"6a7d6832d97b93d174004db1","slug":"video-full-dress-rehearsal-at-gurugram-tau-devi-lal-stadium-dc-reviews-rehearsal-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Independence Day: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी ने रिहर्सल का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी ने रिहर्सल का लिया जायजा
स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमामयी और देशभक्ति के रंग में आयोजित करने की तैयारियों के तहत गुरुवार को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अगस्त को प्रातः ठीक 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डीसी उत्तम सिंह ने समारोह की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित समारोह से जुड़े विभिन्न प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह देश के प्रति सम्मान, गौरव और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति का अवसर है, इसलिए समारोह की प्रत्येक प्रस्तुति और व्यवस्था में अनुशासन, गरिमा एवं उत्कृष्टता दिखाई देनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।