{"_id":"6a7d69600379be5e8a0d9cb9","slug":"video-video-ayathhaya-pahaca-thanasha-sharama-vapakashha-para-sathha-nashana-bl-sanatana-ka-bthanama-kara-raha-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या पहुंचे दिनेश शर्मा, विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सनातन को बदनाम कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या पहुंचे दिनेश शर्मा, विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सनातन को बदनाम कर रहे
अयोध्या पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सनातन को बदनाम करने का कोई अवसर नहीं छोड़ता। भाजपा का सिद्धांत है कि दोषी का संरक्षण नहीं और निर्दोष का अपमान नहीं।
उन्होंने कहा कि साधु-संतों को लफंगा कहना उचित नहीं है। हमारे लिए साधु-संत देवतुल्य हैं और उनके नेतृत्व में हम सनातन की ध्वजा फहराते हैं। उन्होंने लोकसभा में साधु का वेश धारण करने वाले पप्पू यादव का जिक्र करते हुए कहा कि रामजी की तस्वीर को जमीन पर छुआने जैसी घटनाएं सनातन आस्था का अपमान हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता को जनता समझ रही है। रामलला के अस्तित्व को नकारने वाले अभी शिव मंदिर बनायेंगें और बड़ी बात नहीं है कि वह सपरिवार दर्शन करने आयें। इनसे इनके योगदान को पूछें कि राममंदिर पर सवार खड़े करने वाले लोगों का राम मंदिर के इतिहास में क्या योगदान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।