{"_id":"6a7db483dce66aa7df0a9ccd","slug":"video-ayathhaya-bhakaya-na-tarakatara-taraga-yatara-nakalkara-sapa-janiapana-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: भाकियू ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: भाकियू ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर सौंपा ज्ञापन
अयोध्या: संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को बिलारी माफी वार्ड से तहसील मुख्यालय तक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौंपा। किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने, कृषि ऋण माफ करने और भूमि अधिग्रहण रोकने की मांग की। विद्युत निजीकरण विधेयक वापस लेने, यूरिया की कालाबाजारी रोकने तथा डीजल-पेट्रोल की कीमत नियंत्रित करने की भी मांग उठाई गई। जिला अध्यक्ष रामगणेश मौर्य ने यूरिया की कालाबाजारी का आरोप लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।