{"_id":"6a7d8cde0efe12f7c80ad73d","slug":"congress-priyanka-gandhi-mallikarjun-kharge-target-amit-shah-for-not-attending-parliament-session-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 'आज भी वंदे मातरम गाने आए थे', गृह मंत्री पर बिफरीं प्रियंका; खरगे बोले- ये लोकतंत्र तबाह कर रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 'आज भी वंदे मातरम गाने आए थे', गृह मंत्री पर बिफरीं प्रियंका; खरगे बोले- ये लोकतंत्र तबाह कर रहे
Thu, 13 Aug 2026 02:52 PM IST
नितिन गौतम
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:52 PM IST
सार
संसद का मानसून सत्र आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। इसके साथ ही विपक्ष को गृह मंत्री पर निशाना साधने का मौका मिल गया। विपक्ष गृह मंत्री पर सदन से गैरमौजूद रहने का आरोप लगाता रहा और उनसे जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल पूछता रहा। अब प्रियंका ने गृह मंत्री पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए संसद में उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि गृह मंत्री मानसून सत्र के आखिरी दिन संसद पहुंचे और वो भी सिर्फ वंदे मातरम गाने के लिए। विपक्षी दल लगातार संसद से पीएम मोदी और अमित शाह की अनुपस्थिति पर सवाल उठा रहे थे। आज संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गए।
प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'गृह मंत्री आज आए, लेकिन सिर्फ वंदे मातरम गाने। पूरा सत्र बीत गया, लेकिन न तो प्रधानमंत्री और न ही गृह मंत्री सदन में उपस्थित रहे। ऐसे में ये लोकतंत्र और संसद कैसे चल सकती है?'
खरगे बोले- क्या आप यहां कमरे में बैठने आते हैं?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'वे संसद में आने के लिए तैया नहीं हैं। जब खुद प्रधानमंत्री हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं, जब गृह मंत्री नहीं आ रहे और ये नहीं कह रहे कि मैं अंदर था, मैं सुन रहा था- तो क्या आप यहां कमरे में बैठने आते हैं? सदन में आइए और हमारी बात सुनिए।'
विज्ञापन
खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और संसद सदस्यों का मनोबल तोड़ रही है। खरगे ने कहा, 'ये लोग लोकतंत्र को तबाह करना चाहते हैं। संसद सदस्यों का मनोबल तोड़ना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि उनके सामने संसद कुछ नहीं है, वो ही सबकुछ हैं। लेकिन लोग इनके अहंकार को तोड़ेंगे।'
राजद ने भी केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला
विपक्ष जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है। राजद सांसद संजय यादव ने तो केंद्र सरकार पर संसद का समय और जनता का पैसा बर्बाद करने का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि सदन में विधेयक में बिना बहस और चर्चा के पारित किए गए।
राजद सांसद ने कहा कि 'सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है। न तो सरकार और न ही प्रधानमंत्री मोदी को सकारात्मक संवाद में कोई दिलचस्पी है और न ही रचनात्मक आलोचना सुनने में। बिना किसी चर्चा और पारदर्शिता के दो मिनट में विधेयक पारित कराना, उन लाखों मतदाताओं का अपमान है, जिन्होंने इन सांसदों को देश की सर्वोच्च विधायी संस्था के लिए चुना है।'