फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp attack on rahul gandhi, congress and opposition after conclusion of parliament monsoon session

BJP: 'एक नेता के अहंकार और अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ गया मानसून सत्र', भाजपा का राहुल गांधी पर हमला; क्या कहा?

Thu, 13 Aug 2026 02:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Aug 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
bjp attack on rahul gandhi, congress and opposition after conclusion of parliament monsoon session
रविशंकर प्रसाद। - फोटो : एएनआई (फाइल)
संसद का मानसून सत्र गुरुवार को समाप्त हुआ। इसके बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एक-दूसरे पर संसद न चलने देने के आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर हमले किए। 
विज्ञापन


पटना से सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, मानसून सत्र एक नेता के अहंकार, अनुशासनहीनता और उदंडता की भेंट चढ़ गया। ये बात मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं। सदन शुरू हुआ तो राहुल गांधी अपनी बहन (सांसद प्रियंका गांधी) के साथ बिना अनुमति लिए प्रधानमंत्री के निवास के गेट पर बैठ गए। राहुल गांधी कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं। उनके पिता, दादी, परनाना प्रधानमंत्री रहे हैं, तो प्रधानमंत्री निवास की क्या पवित्रता होती है, उन्हें मालूम है। सुरक्षा पर इसका असर होता है, ये भी उन्हें मालूम है। जाके वहां बैठ गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आय से अधिक संपत्ति मामला: शीर्ष कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती; क्या है केस?
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने आगे कहा, जब गृह सचिव वहां गए और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह वहां गए तो बातचीत हुई, तो उन्होंने कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। बातचीत के लिए तैयार हैं। जब उन्होंने (पीएम मोदी) कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, तो उन्होंने कहा कि हमें (शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का) इस्तीफा चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर अपने गोल पोस्ट बदलने का आरोप लगाया।

वहीं, भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी संसद का कामकाज बाधित होने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, मैंने सुबह भी यह बात कही थी और अब फिर कह रहा हूं। एक अहंकारी और जिद्दी नेता की वजह से पूरा महीना मजाक बनकर रह गया।  


उन्होंने संसद में बंदर लाने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, वे संसद में बंदर ला रहे हैं। क्या यह बंदरों की टीम है? क्या वे मनोरंजन करने वाले हैं? कांग्रेस को इतनी गिरावट पर शर्म आनी चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई भी सांसद मनोरंजन करने वाला नहीं हो सकता। लेकिन कांग्रेस ने संसद में बंदर लाकर सारी हदें पार कर दी हैं। 

कांग्रेस ने पलटवार किया
वहीं, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, मैंने संसद के कई सत्र देखे हैं। लेकिन ऐसा सत्र कभी नहीं देखा, जिसमें सत्तारूढ़ सरकार डरी और सहमी हुई नजर आई हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पूरे सत्र के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed