Sukhbir Singh Badal Attacked: महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर बादल पर निहंग ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारे के पास एक निहंग ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर हमला किया है। उनके हाथ में चोट आई है और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बादल के साथ उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंचे। पढ़िए रिपोर्ट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस के मुताबिक, बादल पर एक गुरुद्वारे के पास हमला हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बादल एक इमारत के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ है।
ये भी पढ़ें: 'एक नेता के अहंकार और अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ गया मानसून सत्र', भाजपा का राहुल गांधी पर हमला; क्या कहा?
हमला नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में हुआ। बताया जा रहा है कि बादल के एक सुरक्षाकर्मी पर भी हमला किया गया। शुरुआती जानकारी में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला होने की बात सामने आई है।
VIDEO | Maharashtra: Shiromani Akali Dal president Sukhbir Singh Badal has been taken to a hospital after he was reportedly attacked inside a Gurudwara in Nanded. More details awaited.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/C6oHZUKGxW — Press Trust of India (@PTI_News) August 13, 2026
इससे पहले दिन में सुखबीर बादल अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ के तख्त श्री हजूर साहिब गए थे। हरसिमरत कौर बादल अकाली दल की सांसद हैं। हमला सुबह करीब 11 बजे हुआ।
पहले भी हो चुका सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला
यह पहली बार नहीं है, जब सुखबीर सिंह बादल पर हमला इस तरह का हमला हुआ है। दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर जानलेवा हमला हुआ था। तब वह धार्मिक सजा के तहत पहरेदार के रूप में सेवा दे रहे थे। उन पर नारायण सिंह चौड़ा नाम के व्यक्ति ने गोली चलाई थी। हालांकि, वे बाल-बाल बच गए थे। इसके तुरंत बाद हमला को पकड़ लिया गया था।