{"_id":"6a7d69725e9fd21a0f03dc81","slug":"video-kullu-tiranga-yatra-before-independence-day-bjp-2026-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: स्वतंत्रता दिवस से पहले कुल्लू में गूंजा तिरंगे का जयघोष, भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: स्वतंत्रता दिवस से पहले कुल्लू में गूंजा तिरंगे का जयघोष, भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:21 PM IST
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले जिला मुख्यालय कुल्लू में भाजपा और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों के बीच माहौल देशभक्तिमय नजर आया। भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले हर वर्ष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं को देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करना भी प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के उन शहीदों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।