{"_id":"6a7d6c32335c5ea4e609fa1d","slug":"video-kullu-dhalpur-ground-independence-day-full-dress-rehearsal-2026-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Independence Day: कुल्लू में फुल ड्रेस रिहर्सल, ढालपुर मैदान में कदमताल करते दिखे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: कुल्लू में फुल ड्रेस रिहर्सल, ढालपुर मैदान में कदमताल करते दिखे जवान
Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:33 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय कुल्लू में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ढालपुर मैदान में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय समारोह को लेकर वीरवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। इसमें पुलिस, होमगार्ड, आईटीबीपी समेत विभिन्न टुकड़ियों के जवानों ने हिस्सा लिया।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जवानों ने अलग-अलग टुकड़ियों में अनुशासन और तालमेल के साथ कदमताल करते हुए परेड का अभ्यास किया। समारोह के दौरान होने वाली गतिविधियों को लेकर भी तैयारियों को परखा गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ढालपुर मैदान में परेड और समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया गया है।
ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और समारोह में हिस्सा लेने वाली परेड का निरीक्षण करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।