Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Roadways employees to hold a state-wide strike on September 5; two-hour protest held at Jind depot over demands.
{"_id":"6a7d687979150be14300a586","slug":"video-roadways-employees-to-hold-a-state-wide-strike-on-september-5-two-hour-protest-held-at-jind-depot-over-demands-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारी पांच सितंबर को करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल, मांगों को लेकर जींद डिपो में दो घंटे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारी पांच सितंबर को करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल, मांगों को लेकर जींद डिपो में दो घंटे प्रदर्शन
रोडवेज में चालक, परिचालक, हेल्पर और मैकेनिक के खाली पड़े हजारों पदों पर भर्ती सहित विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने वीरवार को डिपो में दो घंटे प्रदर्शन किया।
रामेहर रेढू, जितेंद्र लाठर, अनिल गौतम, सोमबीर जांगड़ा और सुल्तान सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन का संचालन नीतीश शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
मोर्चा नेता अनूप लाठर और संदीप रंगा ने कहा कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया था और 15 दिन में मांगों पर बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक बैठक का पत्र जारी नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगों का जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रमुख मांगों में परिचालकों और चालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना, तीन वेतन वृद्धि, जोखिम भत्ता, स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित करना, 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करना, 2018 के कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देना और कच्चे कर्मियों को नियमित करना शामिल है। नेताओं ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो 5 सितंबर को प्रदेशभर में राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।