फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA: 375 candidates shortlisted for document verification for 151 Hindi teacher posts; CBT results released.

HPRCA: हिंदी शिक्षक के 151 पदों के लिए सीबीटी परिणाम जारी, 375 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट

Thu, 13 Aug 2026 08:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 08:35 PM IST
सार

राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने हिंदी शिक्षक के 151 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
HPRCA: 375 candidates shortlisted for document verification for 151 Hindi teacher posts; CBT results released.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने हिंदी शिक्षक के 151 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने मेरिट और निर्धारित अनुपात के आधार पर 375 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इन अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एक सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के हमीरपुर स्थित परिसर में होगा। इन पदों के लिए 6354 आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी आवेदन अस्थायी रूप से स्वीकार किए गए थे। इनमें से 5316 अभ्यर्थियों ने सीबीटी दिया, जबकि 1038 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। आयोग ने 15 जुलाई को परीक्षा आयोजित की थी।

विज्ञापन

दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग ने जारी कर दी है। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर पात्रता से संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी दस्तावेजों की दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां, पहचान पत्र और डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की प्रति लानी होगी। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा और इसके लिए अलग अवसर नहीं दिया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन की विस्तृत समय-सारणी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। अभ्यर्थियों को उनके ईमेल के माध्यम से भी इसकी सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगशाला सहायक का परिणाम भी जारी
आयोग ने प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान एवं सीरोलॉजी) के एक पद का अंतिम परिणाम भी घोषित किया है। इसके लिए 13 आवेदन मिले थे, सात अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और पांच दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट हुए थे। अंतिम रूप से रोल नंबर 2501800007 की दीक्षा कुमारी को 64 अंक के स्कोर के साथ सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed