बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   एक घंटे बाद दिखा हाथ तो निकाले गए रामलखन

एक घंटे बाद दिखा हाथ तो निकाले गए रामलखन

Madhuvendra Sachan मधुवेंद्र सचान
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:24 AM IST
एक घंटे बाद दिखा हाथ तो निकाले गए रामलखन
चीखें गूंजती रहीं, हाथों से हटता रहा मलबा...एक घंटे बाद आई जेसीबी - न मजदूरों के सिर पर हेलमेट था, न बचाव दल के पास संसाधन - सुरक्षा मानकों और आपदा प्रबंधक की पोल खुली वीडियो स्टोरी/ श्रुृतिमान शुक्ल बाराबंकी। एक तेज धमाका... फिर धूल का ऐसा गुबार कि कुछ पल तक किसी को समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। अगले ही क्षण मलबे के नीचे दबे मजदूरों की चीखें गूंजने लगीं। कोई अपने साथी का नाम पुकार रहा था, कोई मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा था, लेकिन कई टन वजनी कंक्रीट की स्लैब के सामने सब बेबस थे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस निर्माण स्थल पर दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे, वहां किसी के सिर पर हेलमेट नहीं था। किसी ने सेफ्टी बेल्ट नहीं पहन रखी थी और न ही कोई अन्य सुरक्षा उपकरण नजर आया। स्लैब गिरते ही मजदूर सीधे कंक्रीट और लोहे के सरियों के नीचे दब गए। हादसे के बाद सबसे पहले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी ने फावड़ा उठाया तो किसी ने हाथों से ही कंक्रीट हटानी शुरू कर दी। पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन शुरुआती समय में उसके पास भी ऐसा कोई उपकरण नहीं था जिससे भारी स्लैब को काटकर या उठाकर मजदूरों तक पहुंचा जा सके। हर बीतते मिनट के साथ मलबे के नीचे से आती आवाजें कमजोर पड़ती जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब एक घंटे तक जेसीबी और क्रेन का इंतजार होता रहा। मशीनें पहुंचने में हुई देरी के कारण राहत कार्य पूरी रफ्तार नहीं पकड़ सका। जब तक भारी मशीनें मौके पर पहुंचीं, तब तक कई मजदूर लंबे समय तक मलबे के नीचे फंसे रहे। यह हादसा सिर्फ एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने का नहीं, बल्कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों और आपदा की स्थिति में त्वरित बचाव व्यवस्था की तैयारियों पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर गया है। खासकर उस जिले में जहां रोजाना हजारों निर्माण रोज हो रहे हैं। एक घंटे बाद दिखा हाथ तो निकाले गए रामलखन रेस्क्यू के दौरान कई बार ऐसा मंजर बना कि मलबे के नीचे से किसी के कराहने की आवाज सुनाई देती, लेकिन भारी स्लैब के कारण बचावकर्मी तुरंत वहां तक नहीं पहुंच पाते। करीब एक घंटे बाद रामलखन नामक मजदूर का हाथ मलबे के नीचे दिखा तो उसे जल्दी निकाला गया। दो बच्चों को छोड़ गए नौशाद, परिवार बदहवास इसी मलबे के नीचे त्रिवेदीगंज क्षेत्र के बद्दापर गांव निवासी नौशाद अली की जिंदगी भी खत्म हो गई। घंटों बाद जब उनका शव बाहर निकाला गया तो घटनास्थल पर सन्नाटा छा गया। नौशाद अपने पीछे दो छोटे बेटे रिजवान और इमरान छोड़ गए हैं। परिवार का सहारा छिनने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जैसे भूकंप आ गया...सांस लेना भी हुआ मुश्किल मलबे से निकले मजदूर भाईलाल की आंखों में खौफ था। हांफते हुए बोले... इतनी जोर की आवाज हुई कि लगा जैसे भूकंप आ गया हो। कुछ समझ नहीं आया। देखते ही देखते पूरी छत हमारे ऊपर आ गई। चारों तरफ अंधेरा, धूल और लोगों की चीखें थीं। सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। कमेटी करेगी जांच: डीएम डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा मानकों का पालन कराए यदि कहीं मजदूरों से काम कराया जाता पाया गया, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। होगी एफआईआर: एसपी एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि 10 मजदूरों को मलबे से निकाला गया। मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है और तहरीर का इंतजार है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रशासन और पुलिस की प्राथमिकता घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Janjgir-Champa: नकली मंगलसूत्र को असली बताकर 40 हजार की ठगी, 2 शातिर ठग गिरफ्तार, रकम और बलेनो कार जब्त

27 Jun 2026

देहरादून: उफतारा’ फिल्म फेस्टिवल–2026 का आयोजन, हेमंत पांडे ने की शिरकत

27 Jun 2026

लखनऊ के पीजीआई में ग्रैंड फिनाले ऑफ समर कैंप 2026 की शुरुआत

27 Jun 2026

राख से आधी हुई पारीछा बांध की क्षमता, बुंदेलखंड के भविष्य पर संकट, भानू सहाय जाएंगे एनजीटी

27 Jun 2026

नहर में पानी छोड़ने की तैयारी, पुलिया का काम अधूरा

27 Jun 2026
विज्ञापन

बारिश बनेगी रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास का बॉक्स लगाने में बाधक

27 Jun 2026

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट और भाजपा के हिंदुत्व पर उठाए सवाल

27 Jun 2026
विज्ञापन

डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस

27 Jun 2026

आग लगाकर कूड़ा फूंकने से झुलसा हरा पेड़, धुआं से हुआ प्रदूषण

27 Jun 2026

क्रीड़ा भारती के प्रशिक्षण वर्ग में मातृशक्ति को सशक्त बनाने पर दिया गया जोर, VIDEO

27 Jun 2026

मेरा गांव, मेरी शान: गांव तिगड़ाना के वीरों ने बढ़ाई मातृभूमि की शान, IAS अफसरों, विधायकों और पुलिस अधिकारियों ने किया नाम रौशन

27 Jun 2026

दतिया पुलिस ने निकाला सटोरियों का जुलूस

27 Jun 2026

Video: नोगली मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग

27 Jun 2026

चानौत जल विवाद: सरकार बोली- अलग पाइपलाइन से मिलेगा पानी, धरने का औचित्य नहीं

गुरुग्राम में पांच मंजिला जिला परिषद विकास भवन का निर्माण शुरू, 73.65 करोड़ होंगे खर्च

27 Jun 2026

औरैया: भैंस ने जन्मा दो मुंह वाला अनोखा बच्चा

27 Jun 2026

Video: बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत रत्ती में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ

27 Jun 2026

पुराने लखनऊ में सहादतगंज के रौज़ा ए फ़ातमैन से निकला मंजर ए कर्बला का जुलूस

27 Jun 2026

लखनऊ में आग और बिजली के सुरक्षा मानकों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, भड़के स्कूल व कोचिंग संचालक

27 Jun 2026

भिवानी: तोशाम SDM संदीप कुमार ने गंदे और बरसाती पानी निकासी के लिए सीवरेज व्यवस्था का किया निरीक्षण

27 Jun 2026

Video: सोलन में थियेटर फेस्टिवल, दूसरे दिन कई नाटकों का किया गया मंचन, कलाकारों ने दीं प्रस्तुतियां

27 Jun 2026

Shahjahanpur: महिला आरक्षण लागू कराने को कांग्रेस चलाएगी पोस्टकार्ड अभियान

27 Jun 2026

विदित चौधरी बोले- भाजपा ने की वोट, सांसद और चंदे की चोरी

27 Jun 2026

राजा का तालाब: चकवाड़ी पंचायत में पूजा-अर्चना के बाद वार्ड सदस्यों को दिलाई शपथ

27 Jun 2026

नोएडा को नया प्रशासनिक भवन: प्राधिकरण को मिली आधुनिक सौगात, स्थानीय लोगों ने खुशी के साथ किया स्वागत

27 Jun 2026

नोएडा प्राधिकरण को मिला नया भवन: सीएम योगी ने कहा- पिछली सरकारों के पापों के गड्ढे भरने में लगा समय

27 Jun 2026

फिरोजपुर: ममदोट में बाढ़ को लेकर तैयारी, हुसैनीवाला के 17 गांवों पर खतरा, जानिए

हरियाणा कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, संजय दत्त को AICC ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

राजनांदगांव: 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह का होगा आयोजन, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

27 Jun 2026

हत्या के प्रयास में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

27 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed