फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Attack inside the house; villagers smashed bikes in protest.

Barabanki News: घर में घुसकर हमला, विरोध में ग्रामीणों ने तोड़ी बाइकें

Thu, 13 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 13 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Attack inside the house; villagers smashed bikes in protest.
सतरिख। लखैचा गांव में रंजिश के चलते छह लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों को जमकर पीटा। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों से भी हमलावर भिड़ गए। बाद में भीड़ बढ़ती देख आरोपी अपनी तीन बाइकों को छोड़ कर भाग निकले। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुस्से में बाइकों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

सतरिख के लखैचा निवासी मिथुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे गांव के अरविंद, रामसहाय और हरिकेश तीन अन्य बाहरी साथियों के साथ उसके घर पहुंचे। आरोप है कि रंजिश को लेकर आरोपियों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हमले में मिथुन और उसके बड़े भाई को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने ग्रामीणों से भी हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच ग्रामीण की भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से भाग निकले। एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed