{"_id":"6a7cbb984534c4b520017df1","slug":"talent-and-passion-for-sports-evident-among-kasturba-students-barabanki-news-c-315-1-brb1038-176920-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कस्तूरबा की छात्राओं में दिखा हुनर व खेल का जुनून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कस्तूरबा की छात्राओं में दिखा हुनर व खेल का जुनून
Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पुलिस लाइन के खेल मैदान पर बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बेटियों का हुनर और खेल का जुनून दिखा। अयोध्या मंडल स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले ही दिन बाराबंकी की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल (अंडर-14 व 17) और हैंडबॉल में जीत दर्ज कर सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। सुबह 7:30 बजे से ही मैदान में खिलाड़ियों की टोलियां मुस्तैदी से जुटी दिखी। इस दौरान अनुभवी व्यायाम शिक्षकों ने निष्पक्ष निर्णय की कमान संभाली।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य अमित कुमार यादव ने बालिकाओं से परिचय प्राप्त कर किया। पहले दिन अंडर-14, 17 व 19 वर्ग में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज, हैंडबॉल, कुराश और जूडो के रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें सुलतानपुर और अंबेडकर नगर की टीमें वॉलीबॉल में उपविजेता रहीं। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शतरंज में मोनिका, बिपाशा व शिवंशी ने जीत दर्ज की।
कबड्डी (अंडर-17) में प्रीति, नंदनी, अंशिका, पायल व मांसी तथा खो-खो में रूबी, सौम्या, प्रियांशी, आस्था, अंजलि, लक्ष्मी व मधु का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस मौके पर डायट प्रवक्ता महेंद्र यादव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत त्रिपाठी, जिला व्यायाम शिक्षिका रितु पाठक , जिला व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह , मृगांक शेखर, शालिनी सिंह और हरि शंकर मौजूद रहे।