फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Debt-ridden youth jumps into canal; bike recovered.

Barabanki News: कर्ज से परेशान युवक नहर में कूदा, बाइक बरामद

Thu, 13 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 13 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden youth jumps into canal; bike recovered.
बड्डूपुर। थाना बड्डूपुर के भगौली स्थित रेलवे पुल से बुधवार सुबह एक युवक ने इंदिरा नहर में छलांग लगा दी। पुल के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। युवक की पहचान सीतापुर जिले के महरमनगर बेतरा गांव निवासी अमरीश मौर्य (28) के रूप में हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में युवक की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार सुबह एक युवक तेजी से भगौली रेलवे पुल पर पहुंचा। उसने पुल के पास बाइक खड़ी की और कुछ देर बाद इंदिरा नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक की जांच की तो उसके आधार पर युवक की पहचान हुई। जानकारी मिलने पर अमरीश के परिजन भी बड्डूपुर पहुंच गए। बदहवास पत्नी नेहा ने पुलिस को बताया कि अमरीश सुबह अपने जीजा राम सिंह मौर्य से मिलने की बात कहकर भगौली के लिए घर से निकले थे लेकिन अमरीश वहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद नहर में कूदने की जानकारी मिली। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश कराई लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। पत्नी के मुताबिक, अमरीश पिछले कई दिनों से कर्ज को लेकर परेशान थे। परिवार में छह वर्षीय बेटी लाडो और तीन वर्षीय पुत्र वैभव हैं। एसएचओ मनोज सोनकर ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed