{"_id":"6a3fcacca0a76e890403c604","slug":"video-preparations-to-release-water-into-the-canal-culvert-work-incomplete-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी छोड़ने की तैयारी, पुलिया का काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी छोड़ने की तैयारी, पुलिया का काम अधूरा
गजरौैला। नहर में अगले महीने से पानी छोड़ने की तैयारी है। उस पर बन रही पुलिया का काम अधूरा है। जिसे पूरा करने में 15 से अधिक दिन लग सकतेे हैं।
जिले में पिछले 20 साल से नहर बनाए जाने का काम चल रहा है। जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। मगर नहर बनाने का कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि करीब 20 साल बाद भी पानी खेतों में नहीं पहुंचा है। अब सिंचाई विभाग का दावा है कि जुलाई तक खेतों में पानी पहुंचा दिया जाएगा। मगर ऐसा संभव नहीं लग रहा है। क्योंकि मीरपुर वाले मार्ग पर जो पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है, उसे पूरा होने में 15 दिन से अधिक लगेंगे। अभी उसका कार्य 40 फीसदी ही हुआ है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, भाकियू महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना रानी, भाकियू इंडिया के जिलाध्यक्ष लोकेश विधूड़ी, भाकियू चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू, बल्दाना असगर अली निवासी गिरिराज सिंह आदि किसानों का कहना है कि नहर बनाने का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जबकि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। नहरों में पानी चलता तो किसान बिजली पर निर्भर नहीं होते। उनकी फसल सिंचाई के अभाव में नहीं सूखतीं। उधर रीना रानी का आरोप है कि पुलिया बनाने में अव्वल दर्जे की ईंट नहीं लगाई गईं। मानक से अनदेखी की जा रही है। सिंचाई विभाग (नहर) के एसडीओ ताबिश अली ने बताया कि गंगा में पानी कम होने के कारण नहर में पानी समय से छोड़ने में दिक्कत आ रही है। रही बात मानक की अनदेखी की, निर्माण कार्य में लग रही सामग्री की नियमित जांच की जा रही हैै। रुड़की सेंपल भेजे जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।