{"_id":"6a3f7b78585096f1f200b420","slug":"video-bilaspur-receives-ultra-portable-x-ray-machine-door-to-door-tb-screening-to-be-conducted-in-remote-areas-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर को मिली अल्ट्रा पोर्टेबल एक्सरे मशीन, दूरदराज क्षेत्रों में घर-घर होगी टीबी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर को मिली अल्ट्रा पोर्टेबल एक्सरे मशीन, दूरदराज क्षेत्रों में घर-घर होगी टीबी की जांच
बिलासपुर जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति देने के उद्देश्य से शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार ने अल्ट्रा पोर्टेबल एक्सरे मशीन का शुभारंभ किया। एनटीपीसी के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई यह मशीन अब दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की मौके पर ही जांच करेगी। मशीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे टीबी, निमोनिया और फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव होगी। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि यह मशीन विशेष रूप से बुजुर्गों, कमजोर वर्ग, बीपीएल परिवारों, प्रवासी श्रमिकों और अन्य संवेदनशील आबादी तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में बेहद कारगर साबित होगी। उन्होंने एनटीपीसी की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से जिले में टीबी नियंत्रण अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि टीबी की समय पर पहचान होने से मरीजों का उपचार शीघ्र शुरू किया जा सकेगा और संक्रमण की श्रृंखला को भी तोड़ा जा सकेगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने रेड क्रॉस, जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) और सीएसआर के सहयोग से टीबी मरीजों को पोषण किट भी उपलब्ध कराई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।