{"_id":"6a7db4e736754c337b020e2f","slug":"video-bilaspur-district-collector-reviews-arrangements-for-the-shravan-ashtami-fair-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: जिलाधीश ने श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: जिलाधीश ने श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बिलासपुर। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में श्रावण अष्टमी मेले शुरू होने पर गुरुवार को उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधीश ने मंदिर न्यास की ओर से इस बार की गई नई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने माता रानी के समीप भव्य स्टेडियम में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए लगाए गए जर्मन हैंगर का भी जायजा लिया। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से मंदिर न्यास की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होती हैं। इस दौरान उन्होंने जर्मन हैंगर में ठहरे श्रद्धालुओं से भी संवाद किया। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि वे हर वर्ष माता के दरबार में आते हैं, लेकिन इस बार ठहरने के लिए की गई व्यवस्था पहली बार देखने को मिली है। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं के लिए बेहतर और सुविधाजनक व्यवस्था बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।