{"_id":"6a7c75397915982ead0e0765","slug":"awareness-rally-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165463-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआईवी-एड्स और चिट्टे के दुष्प्रभावों के बारे में युवाओं को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बुधवार को ट्रॉमा सेंटर बिलासपुर में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं को एचआईवी-एड्स, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में डीएवी स्कूल और राजकीय डिग्री कॉलेज बिलासपुर के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोगों को एचआईवी-एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। युवाओं को नशे और चिट्टे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। उन्हें स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करती है। ऐसे में युवाओं की भूमिका नशामुक्त समाज के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक गुरंग ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि युवा समाज की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनमें सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और अन्य युवाओं को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।