{"_id":"6a7c848e30fd7d37b603c015","slug":"kangana-ranaut-on-rahul-gandhi-parliament-statement-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना का राहुल पर निशाना: कहा- अगर इतालवी मां उन्हें विपक्ष का नेता बनाना नहीं चाहतीं तो उनका क्या वजूद रहता?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कंगना का राहुल पर निशाना: कहा- अगर इतालवी मां उन्हें विपक्ष का नेता बनाना नहीं चाहतीं तो उनका क्या वजूद रहता?
Wed, 12 Aug 2026 08:05 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:05 PM IST
सार
संसद के चालू सत्र में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ राहुल गांधी गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने काग्रेस सांसद पर कई आरोप लगाए हैं। कंगना ने यह भी कहा है कि चाहे सब कुछ राख ही क्यों न हो जाए, राहुल गांधी राख पर भी शासन करेंगे। उन्होंने और क्या-क्या कहा है? जानिए...
विज्ञापन
कंगना रनौत, भाजपा सांसद
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश का मजाक बना रहे हैं और लगातार राष्ट्र का उपहास करते हैं। कंगना ने कहा कि राहुल के लिए हर चीज मजाक बन गई है।
कंगना रनौत ने क्या-क्या कहा?
कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने पहली बार संसद को इस तरह मजाक बनते देखा है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगते हैं कि उन्होंने छात्रों के साथ कथित तौर पर ऐसा किया या नहीं, लेकिन दूसरी तरफ कहते हैं कि वे उनका जवाब सुनने के लिए यहां नहीं आए हैं।
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें अब शर्म और मर्यादा जैसी कोई भावना नहीं बची है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया यह देख रही है और सोच रही है कि राहुल गांधी किस तरह के व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी के भविष्य को लेकर कंगना ने किया बड़ा दावा
भाजपा सांसद कंगना ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह अपनी निराशा निकाल रहे हैं और संसद का अपमान कर रहे हैं, उससे उन्हें लगता है कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी का यह अंतिम कार्यकाल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जबकि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारी जनादेश हासिल कर चुके हैं।
कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को ऐसा लगता है कि देश में उनके अलावा किसी और का अस्तित्व नहीं होना चाहिए। कंगना ने दावा किया कि राहुल गांधी का मानना है कि चाहे सब कुछ राख हो जाए, फिर भी राख पर शासन करेंगे।
यह भी पढ़ें: Monsoon Session: खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सोरोस का नाम लेकर कंगना ने क्या कहा?
कंगना ने राहुल गांधी की अन्य गतिविधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस और अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ मिलकर देश को तोड़ने और उसे बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि राहुल गांधी किसके इस्तीफे की मांग करते हैं या वह क्या चाहते हैं, क्योंकि जनता को उनकी परवाह नहीं है।
कंगना ने विपक्ष में राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर इतालवी मां उन्हें विपक्ष का नेता बनाना नहीं चाहतीं तो उनका क्या वजूद रहता? कंगना ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी सौ चुनाव हार चुके हैं और अगर ऐसा नहीं होता तो उनका कोई राजनीतिक आधार नहीं होता।