फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 500 major Indian companies only nine female CEO why top corporate roles remain out reach women in India

India: 500 से ज्यादा बड़ी कंपनियां, फिर भी महिला CEO सिर्फ नौ; कॉरपोरेट की टॉप कुर्सी महिलाओं से दूर क्यों?

Wed, 12 Aug 2026 06:05 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 12 Aug 2026 06:05 PM IST
सार

बुधवार को संसद में पेश किए गए सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों में शीर्ष नेतृत्व के पदों पर महिलाओं की भागीदारी अभी भी बेहद कम है। देश की टॉप 500 लिस्टेड कंपनियों में सिर्फ 9 महिलाएं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और 25 महिलाएं मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Over 500 major Indian companies only nine female CEO why top corporate roles remain out reach women in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत की टॉप 500 लिस्टेड कंपनियों में महिला नेतृत्व की तस्वीर अभी भी चिंताजनक रूप से असमान है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इन कंपनियों में सिर्फ 9 महिला CEO और 25 महिला MD हैं, जबकि कुल 860 महिलाएं डायरेक्टर या बोर्ड सदस्य के रूप में शामिल हैं। देश में सक्रिय कंपनियों में महिला डायरेक्टरों की संख्या 1.16 मिलियन के करीब होने के बावजूद, शीर्ष कार्यकारी पदों तक उनकी पहुंच सीमित बनी हुई है। सरकार ने फिलहाल इस अंतर को दूर करने के लिए किसी नए नीति उपाय, प्रोत्साहन या विविधता लक्ष्य पर विचार नहीं करने की बात कही है।

विज्ञापन


क्या कहता है सरकार का आंकड़ा?
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायनी घोष के एक सवाल के जवाब में कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि MCA21 डेटाबेस में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, टर्नओवर के आधार पर देश की टॉप 500 लिस्टेड कंपनियों में सिर्फ 9 महिला चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और 25 महिला मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) हैं।
विज्ञापन


इन कंपनियों के बोर्ड में कितनी महिलाएं हैं?
आंकड़ों के मुताबिक, इन 500 कंपनियों में कुल 860 महिलाएं डायरेक्टर और बोर्ड सदस्य के तौर पर शामिल थीं। इनमें 738 डायरेक्टर, 67 होल-टाइम डायरेक्टर, 25 मैनेजिंग डायरेक्टर, 18 एडिशनल डायरेक्टर और 12 नॉमिनी डायरेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनियों ने 22 महिला चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) होने की भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बड़े कॉरपोरेट इकोसिस्टम में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा है?
शीर्ष नेतृत्व में महिलाओं की मौजूदगी भले ही सीमित हो, लेकिन व्यापक कॉरपोरेट इकोसिस्टम में महिलाओं की भागीदारी इससे कहीं अधिक है। मंत्रालय के अनुसार, देशभर में कुल 3.9 मिलियन डायरेक्टरों में से करीब 1.16 मिलियन महिलाएं सक्रिय कंपनियों में डायरेक्टर के तौर पर जुड़ी हुई हैं।

देश में कितनी सक्रिय कंपनियां और LLP हैं?
सरकार के अनुसार, भारत में इस समय करीब 2.14 मिलियन सक्रिय कंपनियां और 506,000 से अधिक सक्रिय लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (LLP) हैं। पिछले एक दशक के दौरान करीब 1.55 मिलियन कंपनियां पंजीकृत हुई हैं।

क्या सरकार ने महिला डायरेक्टरों के सामने आने वाली बाधाओं का आकलन किया है?
सरकार ने कहा है कि उसने उन विशेष बाधाओं का कोई अलग से आकलन नहीं किया है, जो महिला डायरेक्टरों को वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिकाओं तक पहुंचने में रोक सकती हैं। अपने लिखित जवाब में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मंत्रालय ने कॉरपोरेट इंडिया में महिला डायरेक्टरों की प्रगति को प्रभावित करने वाली चुनौतियों का अलग से अध्ययन नहीं किया है।

क्या महिलाओं की नेतृत्व भागीदारी बढ़ाने के लिए नई नीति आएगी?
मंत्री ने संकेत दिया कि महिला डायरेक्टरों की नियुक्ति से जुड़े मौजूदा कानूनी प्रावधानों को देखते हुए फिलहाल किसी नए नीतिगत उपाय, प्रोत्साहन या विविधता लक्ष्य पर विचार नहीं किया जा रहा है।

किन पदों का डेटा मंत्रालय के पास उपलब्ध नहीं है?
हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि कंपनीज एक्ट, 2013 में 'चेयरपर्सन' या 'चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर' (CTO) के पदों को परिभाषित नहीं किया गया है। इसलिए मंत्रालय इन पदों से संबंधित आंकड़े नहीं रखता है।

महिला डायरेक्टर नियुक्त न करने वाली कंपनियों पर क्या कार्रवाई हुई?
MCA ने उन कंपनियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी साझा की, जो महिला डायरेक्टर नियुक्त करने की अनिवार्यता को पूरा करने में विफल रहीं। वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC) ने ऐसे उल्लंघनों के लिए 50 एडजुडिकेशन ऑर्डर जारी किए और कुल 71.01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।


ये भी पढ़ें: Meta: मेटा के कॉपीराइट स्ट्राइक सिस्टम पर उठे सवाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा- फर्जी खातों को कैसे मिला एक्सेस?

किस साल सबसे ज्यादा एडजुडिकेशन ऑर्डर जारी हुए?
आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में महिला डायरेक्टर नियुक्ति संबंधी नियमों के उल्लंघन पर सिर्फ 2 एडजुडिकेशन ऑर्डर जारी हुए थे। यह संख्या 2022-23 में बढ़कर 10 और 2023-24 में 19 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसके बाद 2024-25 में यह घटकर 11 और 2025-26 में 8 रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed