फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Monsoon Session Amit Shah address on Students Protest Jantar Mantar Lathicharge Opposition Ruckus

Monsoon Session: खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

Wed, 12 Aug 2026 05:57 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:57 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि वह दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर जवाब देने को तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि सरकार आज से लेकर कल तक इस मुद्दे पर चर्चा करने पर भी सहमत है। हालांकि, इसके बावजूद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पूरी अवधि के लिए नहीं चल पाई।

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Amit Shah address on Students Protest Jantar Mantar Lathicharge Opposition Ruckus
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, "हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।" शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से कल शाम तीन बजे तक चर्चा के लिए सरकार तैयार है और चर्चा के दौरान आए हर सवाल का जवाब भी देंगे।  
विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद भी कोई सहमति नहीं बन सकी और शाम तीन बजे लोकसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक की चर्चा कराए। विपक्ष तैयार है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि किरण रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र का हवाला देकर कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

किरेन रिजिजू ने लिखा पत्र 
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी का हवाला देते हुए कहा कि सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार है। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में चर्चा का जवाब देंगे। रिजिजू का कहना है कि विपक्ष सदन की कार्यवाही चलने नहीं देना चाहता। उसकी मंशा ठीक नहीं। इसलिए हंगामा कर रहा है। 

विपक्ष ने कहा- गृहमंत्री सदन में आएं, दें जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा सरकार चर्चा चाहती है तो गृहमंत्री और प्रधानमंत्री सदन में आएं। पवन खेड़ा ने कहा सरकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोई चर्चा नहीं चाहती। वह कहां तैयार है? खेड़ा के अनुसार सरकार को तत्काल राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार होने की सूचना लोकसभा सचिवालय को देनी चाहिए। 

कहां फंसा है पेंच?
विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चर्चा चाहता है। सरकार इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं चाहती। सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार है। सत्ता पक्ष इस दौरान झारखंड में छात्र आंदोलन पर विपक्ष को घेरने की तैयारी कर चुका है। दूसरी तरफ विपक्ष सरकार को घेरने के लिए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को प्राथमिकता पर ले रहा है। लिहाजा दोनों तरफ से अपने-अपने दावे की जोर अजमाइश चल रही है। सरकार कह रही है कि वह चर्चा के लिए तैयार। दूसरी तरफ विपक्ष कह रहा है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री संसद से लापता हैं। सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा ही नहीं चाहती।  

मानसून सत्र का आखिरी दिन 
संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त तक प्रस्तावित है। 20 जुलाई से आहूत सत्र अब तक सदन में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के आने और राम मंदिर चढ़ावा चोरी तथा नीट पेपर लीक पर चर्चा की मांग, हंगामे की भेंट चढ़ गया। न विपक्ष झुका। न सरकार झुकी। इस स्थिति में बदलाव न आया तो कल 3 बजे शाम तक संसद सत्र के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के पूरे आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed