फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agriculture news bls

Bilaspur News: 15 तक कराएं फसल बीमा, किसानों को देना होगा सिर्फ दो फीसदी प्रीमियम

Wed, 12 Aug 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
agriculture news bls
मक्की, धान की फसल को मिलेगा बीमा कवर, प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर मिलेगी आर्थिक सुरक्षा
विज्ञापन

बीमित राशि 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मक्की और धान की फसल का बीमा करवाने के लिए किसानों को अब 15 अगस्त तक का समय मिलेगा। जिले में योजना के तहत बीमा की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। किसानों को फसल बीमा के लिए कुल प्रीमियम का केवल दो फीसदी ही देना होगा। कृषि विभाग ने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द बीमा करवाने की अपील की है।

उप निदेशक कृषि बिलासपुर कुलभूषण धीमान ने बताया कि मक्की और धान की फसल के लिए बीमित राशि 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। मक्की की फसल का कुल प्रीमियम 11 फीसदी और धान का 20 फीसदी है, लेकिन किसान को केवल दो फीसदी राशि ही देनी होगी। इसके अनुसार किसान का अंशदान 1,200 रुपये प्रति हेक्टेयर यानी करीब 96 रुपये प्रति बीघा रहेगा। शेष प्रीमियम सरकार अनुदान के रूप में वहन करेगी। जिले में योजना का संचालन एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है। योजना के तहत सूखा, लंबे समय तक बारिश न होना, कीट एवं रोग, बाढ़ और जलभराव सहित विभिन्न प्राकृतिक जोखिमों से फसल को होने वाले नुकसान को बीमा सुरक्षा में शामिल किया गया है। कम बारिश या प्रतिकूल मौसम के कारण बीमित क्षेत्र में बुआई या रोपण नहीं हो पाने की स्थिति में भी योजना के तहत नुकसान कवर किया जाता है। खेत में फसल कटाई के बाद सुखाने के लिए छोड़ी गई फसल को भी अधिकतम दो सप्ताह तक चक्रवात, चक्रवाती बारिश और बेमौसमी बारिश से होने वाले नुकसान के लिए बीमा सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा ओलावृष्टि, भूस्खलन और जलभराव जैसी स्थानीय आपदाओं से व्यक्तिगत कृषि भूमि को हुए नुकसान को भी योजना में शामिल किया गया है। किसान की फसल को स्थानीयकृत आपदा से नुकसान होने पर इसकी सूचना 72 घंटे के भीतर देना जरूरी है। किसान टोल फ्री नंबर 14447 या प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से नुकसान की जानकारी दे सकते हैं। कृषि विभाग के अनुसार बिलासपुर जिले में अब तक 1,842 ऋणी और 71 गैर ऋणी किसानों ने अपनी फसलों का बीमा करवाया है। सदर में अमरजीत ठाकुर के मोबाइल नंबर 8219091614, घुमारवीं में रूपलाल -9418958042, अंदोरा में पूर्ण चंद-7018860120, श्री नयना देवी जी में दीपक कुमार-7018750761 और जिला प्रबंधक, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी-9857075081 से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed