{"_id":"6a7c826e3372c5e0060b5e5d","slug":"road-in-bad-condition-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165412-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 18 किलोमीटर सड़क पर गड्ढों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 18 किलोमीटर सड़क पर गड्ढों की भरमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले झंडूता-भगेड़-समोह मार्ग की हालत खस्ता
दोपहिया वाहन चालक हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल मुख्यालय को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला भगेड़-पनौल-विजयपुर-समोह-झंडूता एमडीआर मार्ग इन दिनों खस्ताहाल है। करीब 18 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। गड्ढों के कारण जहां वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं दोपहिया वाहन चालक कई बार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल भी हो चुके हैं।
सड़क की खराब हालत के कारण बड़े वाहन चालकों को भी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। गड्ढों से बचने के प्रयास में कई बार चालक वाहन को दूसरी दिशा में ले जाते हैं। ऐसे में सामने से आने वाले वाहनों से टक्कर का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार वाहन आपस में टकराने से बाल-बाल बचे हैं। यह मार्ग झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। रोजाना इस सड़क पर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के गृह क्षेत्र से जुड़ा प्रमुख मार्ग भी है।
भगेड़ से पनौल तक सड़क का हिस्सा लोक निर्माण विभाग घुमारवीं मंडल के अधीन आता है, जबकि पनौल से आगे करीब 15 किलोमीटर सड़क झंडूता लोक निर्माण विभाग मंडल के अधीन है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क पर पड़े गड्ढों को जल्द भरने और सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग झंडूता मंडल के अधिशासी अभियंता ज्ञान चंद शर्मा ने बताया कि सड़क मार्ग की खस्ताहालत की जानकारी विभाग को है। फिलहाल सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद सड़क पर पैचवर्क करवाकर इसकी दशा सुधार दी जाएगी।