फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dogs inflicted wounds all over innocent child s body

कुत्तों ने मासूम के पूरे शरीर पर दिए जख्म: घर जाते समय बोला हमला, दोनों हाथ-पांव समेत अन्य जगह काटा; गंभीर

Wed, 12 Aug 2026 09:47 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 12 Aug 2026 09:47 PM IST
सार

मसूरी के नाहल गांव में बुधवार को 5 वर्षीय अमन को आवारा कुत्तों ने नोच डाला। लोगों ने उसे बचाया और डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अमन को दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
Dogs inflicted wounds all over innocent child s body
घायल मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में घर के बाहर जा रहे मासूम को लावारिस कुत्तों ने नोच डाला। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने उसे कुत्तों से छुड़ाया, मासूम को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहां से उसे दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे मासूम अमन 5 पुत्र अनीस अपनी मां जैनब के पीछे-पीछे घर से बाहर चला गया, उसी समय वहां उसे आवारा कुत्तों के झुंड ने दबोच लिया, मासूम की रोने चिल्लाने की आवाज पर वहां आसपास के लोगों ने उसे कुत्तों के मुंह से निकाला और तुरंत गांव में चिकित्सक के पास ले गए। जहां से चिकित्सक ने मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में मासूम को प्रथम उपचार देकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाकर उसे दिल्ली जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मासूम के पिता अनीस जो मजदूरी करते हैं, उन्होंने बताया कि अमन गांव के स्कूल में केजी में पढ़ता है। गांव नाहल में आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं, कुत्ते खूंखार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed