{"_id":"6a7c733230fd7d37b603bfff","slug":"one-youth-killed-and-one-injured-in-road-accident-on-delhi-meerut-expressway-in-masuri-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; हरिद्वार से लौट रहे थे दोनों पड़ोसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; हरिद्वार से लौट रहे थे दोनों पड़ोसी
Wed, 12 Aug 2026 06:51 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:51 PM IST
सार
Road Accident On Delhi-Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसा थाना मसूरी क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित गंगनहर अंडरपास के ऊपर उस समय हुआ, जब बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे युवक का इलाज जारी है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान निखिल कुमार 20 पुत्र नीरज कुमार तथा घायल हुये युवक सोनू 18 पुत्र दिनेश निवासीगण हरौला सेक्टर 5 गौतमबुद्धनगर के रुप में हुई है।
दोनों पड़ौसी हैं और एक ही बाइक पर हरिद्वार से दर्शन करके वापस गौतमबुद्धनगर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से लौट रहे थे। मसूरी क्षेत्र के डीएमई स्थित गंगनहर के पास बाइक डिवाइडर से टकराकर दोनों गम्भीर घायल हो गए।
विज्ञापन
एसीपी ने बताया कि मृतक के शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया गया है। घायल सोनू को परिजन एमएमजी अस्पताल से रेफर कराकर सेक्टर 5 गौतमबुद्धनगर ले गये जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक निखिल छ: बहन भाईयों में चौथे नम्बर का था, एक भाई सबसे छोटा है। निखिल सेक्टर 5 में स्पोर्ट्स की दुकान पर काम करता था।