{"_id":"6a7c79bca1c804dabf03e1dc","slug":"accused-arrested-for-molesting-a-minor-in-mussoorie-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की शिकायत पर एक्शन: गाजियाबाद पुलिस ने छेड़छाड़ का आरोपी दबोचा, पॉक्सो केस में भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की शिकायत पर एक्शन: गाजियाबाद पुलिस ने छेड़छाड़ का आरोपी दबोचा, पॉक्सो केस में भेजा जेल
Wed, 12 Aug 2026 07:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:20 PM IST
सार
पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने मसूरी पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को पीड़ित द्वारा मसूरी पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें, आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की है।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार, 11 अगस्त को कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वांछित आरोपी महबूब पुत्र असगर को थाना क्षेत्र मसूरी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह और वादी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं तथा एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। उसने कुछ दिन पहले पीड़ित की पुत्री के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा उसके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।