{"_id":"6a7c4f3862fb28d862063340","slug":"byk-bot-scam-ed-court-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1012-953169-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाइक बोट घोटाले के धनशोधन मामले में बुधवार को हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाइक बोट घोटाले के धनशोधन मामले में बुधवार को हुई सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय भाटी समेत 19 आरोपी, विशेष अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। बाइक बोट घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मामले में बाइक बोट योजना के मुख्य आरोपी संजय भाटी समेत 19 लोगों और 11 कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में अगली तारीख 25 अगस्त निर्धारित की है।
अदालत से मिली जानकारी के अनुसार मामला हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी और उससे जुड़े धनशोधन से संबंधित है। जांच एजेंसियों के अनुसार बाइक बोट योजना के तहत निवेशकों को ओला और उबर की तर्ज पर बाइक टैक्सी चलाने का सपना दिखाया गया था। निवेशकों से एक निश्चित राशि निवेश कराने के बाद हर महीने तय लाभ देने और एक वर्ष में निवेश की रकम दोगुनी करने का दावा किया गया था।
योजना के प्रचार के बाद उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें निवेश किया। बाद में भुगतान बंद होने पर निवेशकों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय की जांच में घोटाले से जुड़े मुकदमे को प्रभावित कराने के नाम पर ईडी अधिकारियों का हवाला देकर रकम वसूलने का आरोप भी सामने आया। आरोप है कि इस संबंध में दिनेश कुमार ने कंपनी से जुड़े धीरेंद्र सोलंकी से 2.49 करोड़ रुपये अपने बैंक खाते में प्राप्त किए थे। शिकायत मिलने के बाद ईडी ने इस मामले में अलग से जांच शुरू की थी।
फिलहाल धनशोधन से जुड़े मामले में विशेष अदालत में सुनवाई जारी है। बुधवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है।