फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   elderly person died in collision between Bolero and an auto-rickshaw in Ankur Vihar

गाजियाबाद में हादसा: चलती बोलेरो पिकअप का टायर फटा, ऑटो से जा भिड़ी; एक की मौत- महिला समेत तीन घायल

Wed, 12 Aug 2026 09:00 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Aug 2026 09:00 PM IST
सार

लोनी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने से तेज रफ्तार एक बोलेरो वाहन का टायर फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित बोलेरो सामने आ रहे ऑटो से टकरा गई।

विज्ञापन
elderly person died in collision between Bolero and an auto-rickshaw in Ankur Vihar
पिक-अप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंकुर विहार थाना क्षेत्र के राम पार्क कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार एक बोलेरो वाहन का टायर फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित होकर वाहन सामने आ रहे ऑटो से टकरा गया। इस घटना में ऑटो में सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


लोनी के नाईपुरा कॉलोनी में रहने वाले जयप्रकाश (65) परिवार के साथ रहते थे। वह ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरी में काम करते थे। बुधवार को वह ऑटो में बैठकर ट्रोनिका सिटी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनका आटो राम पार्क कॉलोनी के सामने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर पहुंचा। तभी सामने से आ रहे बोलेरो मालवाहक वाहन का टायर फट गया। 
विज्ञापन


टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गया। ऑटो में चालक इश्तिहार पुत्र अब्दुल रहीम निवासी पावी सादकपुर, सवारी जयप्रकाश, रानी पत्नी संजय सैनी निवासी इंद्रापुरी कॉलोनी और सायदा पत्नी सलीम निवासी प्रेम नगर कॉलोनी बैठी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 


पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल डॉक्टरों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जयप्रकाश के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। अन्य घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। दोनों वाहन छतिग्रस्त हो गए। एसीपी ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed