{"_id":"6a7c8e51708c94b25f07f83d","slug":"donald-trump-on-strait-of-hormuz-naval-blockade-300-percent-inflation-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'होर्मुज पर अमेरिका का पूरी तरह नियंत्रण': अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा दावा, ट्रंप को याद आए अल्लाह!","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'होर्मुज पर अमेरिका का पूरी तरह नियंत्रण': अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा दावा, ट्रंप को याद आए अल्लाह!
Wed, 12 Aug 2026 08:46 PM IST
राकेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:46 PM IST
सार
होर्मुज को लेकर ट्रंप ने बेहद सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने दावा किया है होर्मुज में अब अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरान के पास अपने सैनिकों को देने के लिए पैसे नहीं है। महंगाई दर 300 फीसदी है। ट्रंप ने और क्या-क्या कहा? जानिए...
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका का होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरा नियंत्रण है और उनका मानना है कि अमेरिका इसे अपने नियंत्रण में बनाए रखेगा। ट्रंप ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को ‘स्टील की दीवार’ बताया है। उन्होंने कहा कि ईरान इसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकता। ट्रंप ने यह दावा ऐसे समय किया है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बना हुआ है। उन्होंने ईरान की सैन्य क्षमता और मौजूदा स्थिति पर भी टिप्पणी की।
ट्रंप ने क्या-क्या कहा?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को हर कोई ‘A WALL OF STEEL’ यानी ‘स्टील की दीवार’ कह रहा है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान के पास इसका सामना करने के लिए कुछ करने की क्षमता नहीं है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पास नौसेना नहीं है। ईरान के पास वायुसेना नहीं है। उनके बाकी बचे सैनिकों को वेतन नहीं मिल रहा है।
ईरान का आईआरजीसी बुरी तरह कमजोर हो चुका है और उसके सदस्य भाग रहे हैं।
ईरान सिर्फ बयानबाजी कर रहा है: ट्रंप
ट्रंप ने ईरान पर सिर्फ बयान देने और कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान के पास केवल ‘फर्जी खबरें और 300 फीसदी मंहगाई दर है। उनकी स्थिति लगातार खराब हो रही है। अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट के अंत में ट्रंप ने यह भी लिखा कि अल्लाह की इबादत हो।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: क्लिंटन के डिकॉय प्लेन का राज: ट्रंप के विमान बदलने से जुड़ी कहानी, 26 साल पहले पाकिस्तान में हुआ क्या था?
ईरान युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ?
28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर बड़े हवाई हमले शुरू किए, जिसके बाद ईरान ने इस्राइल और क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। लड़ाई के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य भी बड़ा मोर्चा बन गया और ईरान ने वहां जहाजों की आवाजाही रोक दी। अप्रैल में अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम हुआ, लेकिन इस दौरान हुई बातचीत किसी समझौते तक नहीं पहुंच सकी और लड़ाई फिर तेज हो गई।
इसके बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की और होर्मुज को खोलने के लिए सैन्य दबाव बढ़ाया। जून में फिर एक अंतरिम समझौता हुआ, लेकिन वह भी ज्यादा समय नहीं चल सका। जुलाई में ट्रंप ने इसे खत्म करने का एलान कर दिया। अब अगस्त में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर चल रही है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर दोनों पक्षों में गतिरोध बना हुआ है। ईरान का कहना है कि वह तब तक जलडमरूमध्य नहीं खोलेगा, जब तक अमेरिका अपनी नाकेबंदी नहीं हटाता, प्रतिबंधों में राहत नहीं देता और युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई नहीं करता।