फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump on Strait of Hormuz  Naval Blockade 300 Percent Inflation

'होर्मुज पर अमेरिका का पूरी तरह नियंत्रण': राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ईरान में महंगाई पर कही ये बात

Wed, 12 Aug 2026 08:46 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 12 Aug 2026 08:46 PM IST
सार

होर्मुज को लेकर ट्रंप ने बेहद सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने दावा किया है होर्मुज में अब अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरान के पास अपने सैनिकों को देने के लिए पैसे नहीं है। महंगाई दर 300 फीसदी है। ट्रंप ने और क्या-क्या कहा? जानिए...
 

विज्ञापन
Donald Trump on Strait of Hormuz  Naval Blockade 300 Percent Inflation
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका का होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरा नियंत्रण है और उनका मानना है कि अमेरिका इसे अपने नियंत्रण में बनाए रखेगा। ट्रंप ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को ‘स्टील की दीवार’ बताया है। उन्होंने कहा कि ईरान इसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकता। ट्रंप ने यह दावा ऐसे समय किया है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बना हुआ है। उन्होंने ईरान की सैन्य क्षमता और मौजूदा स्थिति पर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन


ट्रंप ने क्या-क्या कहा?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को हर कोई ‘A WALL OF STEEL’ यानी ‘स्टील की दीवार’ कह रहा है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान के पास इसका सामना करने के लिए कुछ करने की क्षमता नहीं है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पास नौसेना नहीं है। ईरान के पास वायुसेना नहीं है। उनके बाकी बचे सैनिकों को वेतन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ईरान का आईआरजीसी बुरी तरह कमजोर हो चुका है और उसके सदस्य भाग रहे हैं।

यह भी पढ़ेंक्लिंटन के डिकॉय प्लेन का राज: ट्रंप के विमान बदलने से जुड़ी कहानी, 26 साल पहले पाकिस्तान में हुआ क्या था?
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान सिर्फ बयानबाजी कर रहा है: ट्रंप
ट्रंप ने ईरान पर सिर्फ बयान देने और कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान के पास केवल ‘फर्जी खबरें और 300 फीसदी मंहगाई दर है। उनकी स्थिति लगातार खराब हो रही है। अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट के अंत में ट्रंप ने यह भी लिखा कि अल्लाह की स्तुति हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed