फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine attack russia novorossiysk naval base black sea zelensky claims

रूसी नौसेना के अहम ठिकानों पर यूक्रेन का हमला: ड्रोन-नेपच्यून मिसाइलों से की कार्रवाई; जेलेंस्की ने क्या कहा?

Wed, 12 Aug 2026 03:13 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Aug 2026 03:13 PM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के नोवोरोसिस्क स्थित नौसैनिक अड्डे पर हमले का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन, मिसाइलों और मानवरहित नौसैनिक प्रणालियों से रूसी नौसेना के ठिकाने और बंदरगाह के अहम हिस्सों को निशाना बनाया गया। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
ukraine attack russia novorossiysk naval base black sea zelensky claims
यूक्रेन का रूसी नौसैनिक अड्डे पर हमले का दावा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने काला सागर में रूसी नौसेना के अहम ठिकाने पर हमले का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन, मिसाइलों और मानवरहित नौसैनिक प्रणालियों से रूस के नोवोरोसिस्क में नौसैनिक अड्डे और बंदरगाह के अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।
विज्ञापन


हमले को लेकर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्या कहा?
जेलेंस्की ने 'एक्स' पर लिखा, 'मंगलवार रात यूक्रेन के रक्षा बलों ने नोवोरोसिस्क स्थित नौसैनिक अड्डे पर एक विशेष अभियान चलाया। यह काला सागर में रूसी नौसेना का आखिरी बड़ा प्रमुख ठिकाना माना जाता है और यह अग्रिम मोर्चे से 300 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारे जेट इंजन से लैस 'पालियानित्सिया ड्रोन', 'नेपच्यून' मिसाइलों और मानवरहित नौसैनिक प्रणालियों ने तय लक्ष्यों पर सफलतापूर्वक हमला किया। वायु रक्षा ठिकानों, घाटों (पियर्स) और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे पर हमले की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US में भारतीयों का सम्मान: दो और राज्यों ने 15 अगस्त को घोषित किया भारत दिवस; महावाणिज्य दूतावास ने क्या कहा?

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, मैं यूक्रेन के सशस्त्र बलों, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) और हमारी खुफिया एजेंसियों के जवानों को उनकी सटीक कार्रवाई और सफल परिणामों के लिए धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा, जब तक रूस का आक्रमण जारी रहेगा, तब तक उनकी नौसेना और उसे समर्थन देने वाला कोई भी बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा। इस युद्ध को रुकना चाहिए और कूटनीतिक समाधान के लिए सभी उचित प्रस्ताव बातचीत की मेज पर मौजूद हैं।


यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
इससे पहले यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने भी लंबी दूरी के लक्ष्यों पर निशाना साधते हुए रूस के अहम ठिकानों को तबाह करने का दावा किया। यूक्रेन ने रूस के साइबेरिया क्षेत्र में ढाई हजार किलोमीटर से अधिक दूर स्थित तेल शोधन सुविधा को निशाना बनाने का दावा किया है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस के रणनीतिक ठिकानों तक उसकी पहुंच बढ़ रही है।

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'यूक्रेन की लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता ने एक नया मुकाम हासिल किया है। यूक्रेन की रक्षा सेनाओं ने रूस के तेल शोधन उद्योग के एक और अहम ठिकाने को निशाना बनाया है। इस बार हमला साइबेरिया के टोबोल्स्क शहर में किया गया, जो यूक्रेन से 2,500 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed