{"_id":"6a7c21c303a94ac164073c50","slug":"us-new-jersey-new-york-issue-proclamation-declaring-august-15-as-india-independence-day-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"US में भारतीयों का सम्मान: दो और राज्यों ने 15 अगस्त को घोषित किया भारत दिवस; महावाणिज्य दूतावास ने क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US में भारतीयों का सम्मान: दो और राज्यों ने 15 अगस्त को घोषित किया भारत दिवस; महावाणिज्य दूतावास ने क्या कहा?
Wed, 12 Aug 2026 01:03 PM IST
निर्मल कांत
एएनआई, न्यूयॉर्क।
एएनआई, न्यूयॉर्क।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:03 PM IST
सार
अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने 15 अगस्त 2026 को 'भारत स्वतंत्रता दिवस' घोषित किया है। दोनों राज्यों ने भारत-अमेरिका के मजबूत संबंधों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को सम्मान दिया है। दोनों राज्यों और भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने 15 अगस्त को घोषित किया भारत दिवस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क राज्यों ने 15 अगस्त 2026 को 'भारत स्वतंत्रता दिवस' घोषित किया है। दुनियाभर में उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह होने शुरू हो गए हैं। इसी बीच इन दोनों राज्यों ने यह घोषणा की है। इसके साथ ही भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ताना संबंधों को भी सम्मान दिया गया है।
न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कई पोस्ट कर इन घोषणाओं की जानकारी साझा की। दूतावास ने न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल को धन्यवाद दिया। उन्होंने 15 अगस्त 2026 को न्यू जर्सी में 'भारत स्वतंत्रता दिवस' घोषित किया है।
इस घोषणा में न्यू जर्सी में रह रहे भारतीय मूल के अमेरिकियों के अहम योगदान को भी मान्यता दी गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, शोध, तकनीक, कारोबार, सार्वजनिक सेवा और सामुदायिक नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में इस समुदाय के योगदान का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'मुझे बहुत धमकियां मिलती हैं': राष्ट्रपति ट्रंप ने माना तुर्किये में ट्रक में छिपकर बदला था विमान; क्या कहा?
घोषणा में क्या कहा गया?
घोषणा में भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चली आ रहे दोस्ताना संबंधों और बढ़ती साझेदारी को भी रेखांकित किया गया है। इसमें शिक्षा, कारोबार, तकनीक, स्वास्थ्य सेवा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में दोनों देशों के बढ़ते संबंधों का जिक्र किया गया है।
इसमें कहा गया कि भारत का स्वतंत्रता दिवस उन अनगिनत लोगों के साहस, दूरदृष्टि और बलिदान को सम्मान देता है, जिनके शांतिपूर्ण स्वतंत्रता आंदोलन ने दुनियाभर की पीढ़ियों को प्रेरित किया। इस आंदोलन ने न्याय, समानता और मानव गरिमा के सार्वभौमिक सिद्धांतों को भी मजबूत किया।
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने क्या कहा?
महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि न्यूयॉर्क भी भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों को विशेष रूप से सम्मान दिया जा रहा है। दूतावास ने न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल का भी आभार जताया। उन्होंने 15 अगस्त 2026 को पूरे न्यूयॉर्क राज्य में 'भारत स्वतंत्रता दिवस' घोषित किया है।
दूतावास ने कहा कि यह घोषणा भारत की आजादी की यात्रा और भारत-अमेरिका के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों का जश्न मनाती है। इसमें न्यूयॉर्क में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के अहम योगदान को भी मान्यता दी गई है। समुदाय ने राज्य के सांस्कृतिक, आर्थिक और नागरिक जीवन में अहम योगदान दिया है।
घोषणा में बताया गया कि भारत की आजादी की राह अहिंसक विरोध, सच्चाई, आत्म-अनुशासन और नैतिक साहस जैसे मूल्यों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता से बनी थी। इसमें यह भी कहा गया कि अमेरिका में हर साल भारत के स्वतंत्रता दिवस का आयोजन अब अलग-अलग संस्कृतियों के बीच सद्भाव की एक शानदार मिसाल बन चुका है। रंग-बिरंगे समारोहों में कई पीढ़ियों के लोग एक साथ शामिल होते हैं। वे भारत और अमेरिका की समृद्ध देशभक्ति की परंपराओं का गर्व के साथ सम्मान करते हैं। ये आयोजन दोनों लोकतांत्रिक देशों को जोड़ने वाले गहरे संबंधों का प्रतीक हैं।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्या रहेगा खास?

- भारत अब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इस साल के समारोह में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने को भी खास तौर पर याद किया जाएगा।
- इस ऐतिहासिक मौके पर 'युवा शक्ति' पर भी विशेष जोर रहेगा। इसमें छात्रों और युवा नागरिकों की उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मान दिया जाएगा।
- 80वें स्वतंत्रता दिवस के समारोहों में भारत की गहरी ऐतिहासिक परंपराओं के साथ देश की नई पीढ़ी और उसके भविष्य की ओर बढ़ते कदमों को भी प्रमुखता दी जाएगी।