फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   cuba marco rubio Donald Trump administration political change

'ट्रंप के कार्यकाल में बदलेगा क्यूबा': मार्को रूबियो का बड़ा दावा, 70 साल पुरानी व्यवस्था पर क्या बोले?

Wed, 12 Aug 2026 09:53 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 12 Aug 2026 09:53 PM IST
सार

रूबियो ने दावा किया है कि ट्रंप प्रशासन के अंत तक क्यूबा बदलाव की ऐसी राह पर होगा, जिसे पलटना मुश्किल होगा। लेकिन उन्होंने कोई ठोस नीति या कदम के बारे में नहीं बताया। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रंप के साथ उनकी दिन में कितनी बार बातचीत होती है।  
 

विज्ञापन
cuba marco rubio Donald Trump administration political change
मार्को रूबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्यूबा के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भरोसा जताया है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का कार्यकाल खत्म होने से पहले क्यूबा एक ऐसे बदलाव की दिशा में आगे बढ़ चुका होगा, जिसे वापस पलटना मुश्किल होगा। रूबियो ने क्यूबा के लिए बहुत अलग भविष्य की बात कही। उन्होंने इसे अमेरिका के राष्ट्रीय हित से भी जोड़ा। रूबियो ने यह बात अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से मंगलवार को जारी किए गए 'द केटी मिलर पॉडकास्ट' के इंटरव्यू में कही।
विज्ञापन


क्या ट्रंप प्रशासन के अंत तक क्यूबा में बड़ा बदलाव होगा?
मार्को रूबियो ने कहा कि वह किसी चीज की गारंटी नहीं देते, लेकिन क्यूबा निश्चित रूप से इस प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। इसकी वजह अमेरिका का राष्ट्रीय हित है। रूबियो ने हालांकि यह नहीं बताया कि अमेरिका क्यूबा में बदलाव के लिए कौन-कौन से खास कदम उठाने वाला है।
विज्ञापन


क्या 70 साल पुरानी व्यवस्था रातोंरात बदली जा सकती है?
रूबियो ने क्यूबा की मौजूदा व्यवस्था को लेकर बदलाव की गति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि करीब 70 साल से मौजूद किसी व्यवस्था की जड़ें गहरी हो जाती हैं। ऐसे में उसे रातोंरात हटाकर उसकी जगह बिल्कुल नई व्यवस्था खड़ी नहीं की जा सकती। उन्होंने साफ कहा कि बदलाव के लिए एक प्रक्रिया जरूरी होगी। रूबियो ने इसके लिए पूर्वी यूरोप का उदाहरण दिया। उनके मुताबिक, कम्युनिस्ट शासन के अंत के बाद पूर्वी यूरोप के देशों को उस स्थिति तक पहुंचने में तीन से पांच साल लगे, जिसके लिए वे आज जाने जाते हैं। उन्होंने पोलैंड को इसका सबसे अच्छा उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'होर्मुज पर अमेरिका का पूरी तरह नियंत्रण': अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा दावा, ट्रंप को याद आए अल्लाह!


क्या क्यूबा की सुरक्षा अमेरिका के लिए राष्ट्रीय हित है?
रूबियो ने कहा कि क्यूबा को लेकर अमेरिकी रुख सिर्फ राजनीतिक बदलाव तक सीमित नहीं है। उन्होंने इसे अमेरिका के राष्ट्रीय हित से जोड़ा। उनका कहना है कि अमेरिका के लिए एक ऐसा क्यूबा होना जरूरी है जो सुरक्षित, स्थिर और अमेरिका के साथ तालमेल रखने वाला हो। रूबियो ने यह भी स्पष्ट किया कि क्यूबा से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव है। वह क्यूबाई-अमेरिकी हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि बतौर अमेरिकी विदेश मंत्री वह क्यूबा के लिए नहीं, बल्कि अमेरिका के लिए काम करते हैं।

ट्रंप से रूबियो की कितनी बार होती है बात?
इंटरव्यू में रूबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संपर्क के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि ट्रंप से उनकी हर दिन, कई बार बातचीत होती है। रूबियो के मुताबिक, ट्रंप उन्हें सुबह के शुरुआती घंटों में भी फोन करते हैं। कभी-कभी फोन रात दो बजे के कुछ समय बाद आता है। वहीं, कुछ कॉल सुबह छह बजे के तुरंत बाद भी आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed