फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   college new bilaspur

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने गायन, वादन और नृत्य में दिखाया हुनर

Wed, 12 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
college new bilaspur
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में बुधवार को गायन, वादन और नृत्य के ऑडिशन हुए। यह ऑडिशन कॉलेज की यूथ फेस्टिवल ग्रुप दो और ग्रुप तीन की कमेटी ने लिए। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और गायन, वादन एवं नृत्य में अपना हुनर दिखाया। कमेटी के संयोजक डॉ. मनोहर लाल ने बताया कि इन विद्यार्थियों को भविष्य में संगीत की कार्यशाला, कॉलेज एवं इंटर कॉलेज स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार किया जाएगा। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधि में भी भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर कमेटी कन्वीनर डॉ. मनोहर, सदस्य प्रो. रवि प्रकाश, डॉ. नवेन्दु, प्रो. रजनी, डॉ. रेनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed