{"_id":"6a7d768725360189480810da","slug":"video-shri-naina-devi-shravani-ashtami-mela-starts-bilaspur-2026-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Naina Devi Shravani Ashtami Mela: श्री नयना देवी में श्रावण अष्टमी मेला शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naina Devi Shravani Ashtami Mela: श्री नयना देवी में श्रावण अष्टमी मेला शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में वीरवार को श्रावण अष्टमी मेले का भव्य आगाज हुआ। सुबह आरती और मंत्रोच्चारण के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और मां नयना देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करने के साथ प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्रावण अष्टमी मेले को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले के दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ने के साथ व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।