फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Village survey to begin on August 16; full details of amenities to be recorded.

Amroha News: 16 अगस्त से शुरू होगा गांवों का सर्वे, दर्ज होगा सुविधाओं का पूरा ब्योरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Village survey to begin on August 16; full details of amenities to be recorded.
अमरोहा। जिले में 16 अगस्त से गांवों की सुविधाओं और मौजूदा स्थिति का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार करने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान गांव-गांव पहुंचकर विभिन्न सुविधाओं और संसाधनों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। सर्वे में गांव में अस्पताल, तालाब, नाले-नालियां समेत अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति का पूरा डाटा तैयार किया जाएगा। इसके अलावा गांव में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं और उनकी वर्तमान स्थिति का भी ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि गांवों का डाटा लेखपाल तैयार करेंगे और नगर निकायों के लिए ईओ की ओर से कर्मचारी को नामित किया जाएगा। यह कार्य 16 अगस्त से शुरु किया जाएगा। इसमें जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत के गांवों का डाटा तैयार किया जाएगा। जिले में 576 ग्राम पंचायत है। इनमें करीब एक हजार के आसपास गांव है। इन सभी गांवों का डाटा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें गांव में कितने स्कूल हैं। अस्पताल, पक्की नालियां हैं और कितनी खुली हुई हैं। गांव में अगर स्कूल नहीं है तो वहां से कितनी दूरी पर स्कूल है। करीब 50 बिंदुओं पर यह जानकारी तैयार कराई जाएगी। इस तरह से ही नगर पालिका और नगर पंचायतों का भी डाटा तैयार होगा। यह जनगणना का ही हिस्सा है। यह कार्य 16 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed