Live
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: निकाय चुनाव की लॉटरी निकलना शुरू; जानिए कहां किस वर्ग की सीट हुई आरक्षित
{"_id":"6a7d79319096681a380128e6","slug":"rajasthan-nikay-elections-2026-live-reservation-lottery-to-decide-seat-wise-category-list-news-in-hindi-2026-08-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: निकाय चुनाव की लॉटरी निकलना शुरू; जानिए कहां किस वर्ग की सीट हुई आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 13 Aug 2026 02:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:10 PM IST
खास बातें
राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर 309 स्वायत्त शहरी निकायों में निकाय प्रमुख के पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग में चल रही इस प्रक्रिया के तहत 188 पद अनारक्षित और 121 पद SC, ST व OBC वर्ग के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
विज्ञापन
राजस्थान निकाय चुनाव 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:24 PM, 13-Aug-2026
अजमेर में फिर महिला मेयर की बारी, आरक्षण लॉटरी में बदले कई निकायों के समीकरण
अजमेर जिले के 9 नगर निकायों में अध्यक्ष, सभापति और मेयर पद के लिए आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को जयपुर में निकाली गई। लॉटरी के साथ ही आगामी निकाय चुनावों में नगर निकायों के प्रमुख पदों पर कौन-से वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे, इसकी तस्वीर साफ हो गई है। सबसे बड़ा बदलाव अजमेर नगर निगम में देखने को मिला है, जहां इस बार मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में अब अजमेर नगर निगम की कमान एक महिला के हाथों में होगी।
पिछली बार भी अजमेर नगर निगम का मेयर पद महिला के लिए आरक्षित था, लेकिन वह एससी महिला के लिए आरक्षित था। वर्ष 2021 के नगर निगम चुनाव में भाजपा की ब्रजलता हाड़ा मेयर बनी थीं। उन्होंने कांग्रेस की द्रोपदी कोली को हराया था। ब्रजलता हाड़ा को 61 मत मिले थे, जबकि द्रोपदी कोली को 19 मत मिले। उस समय निगम में भाजपा के 48, कांग्रेस के 18, रालोपा का 1 और 13 निर्दलीय पार्षद थे। अबकी बार आरक्षण सामान्य महिला के लिए होने के कारण किसी भी वर्ग की महिला मेयर पद के लिए चुनाव लड़ सकेगी।
02:19 PM, 13-Aug-2026
झालावाड़ में सभापति पद ओबीसी के लिए आरक्षित
झालावाड़ में सभापति पद ओबीसी के लिए आरक्षितझालावाड़ नगर परिषद के सभापति का पद ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित हुआ है। नगर परिषद में कुल 45 वार्ड हैं। पिछली बार सभापति पद सामान्य पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित था। झालावाड़ जिले में ग्राम पंचायत से क्रमोन्नत होकर बनीं खानपुर, डग और मनोहरथाना नगर पालिकाओं में पहली बार चेयरमैन पद के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
02:19 PM, 13-Aug-2026
जोधपुर में मेयर पद सामान्य
जोधपुर में मेयर पद सामान्यजोधपुर संभाग में अनुसूचित जाति के लिए 10 और ओबीसी के लिए आठ निकाय प्रमुख पद आरक्षित किए गए हैं। जोधपुर नगर निगम का महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है। वहीं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निकायों में सायला, मारवाड़ जंक्शन, मंदार, धोरीमन्ना, मथानिया, तिंवरी, सिणधरी, समदड़ी, सोजत सड़क और बाप शामिल हैं।
02:14 PM, 13-Aug-2026
राजस्थान में 1,403 जिला परिषद वार्डों में 192 सीटें OBC के लिए प्रस्तावित
राजस्थान में 1,403 जिला परिषद वार्डों में 192 सीटें OBC के लिए प्रस्तावित हैं। जयपुर और सीकर में सर्वाधिक 10-10, जबकि भीलवाड़ा, जालौर और जोधपुर में 9-9 सीटें हैं।पढ़िए पूरी खबर : 41 जिला परिषद में 192 सीटों की सिफारिश, चार जिलों में शून्य आरक्षण
02:13 PM, 13-Aug-2026
राजस्थान के नगर निकायों में आरक्षण की तस्वीर साफ होना शुरू
राजस्थान के 309 नगर निकायों में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। अजमेर में मेयर के लिए सामान्य महिला वर्ग आरक्षित किया गया है। कई निकायों में एससी और ओबीसी वर्ग को आरक्षण मिला है।
पढ़िए पूरी खबर: 309 निकायों में आरक्षण की लॉटरी जारी, अजमेर-जोधपुर मेयर पद सामान्य, बाड़मेर में महिला को मौका01:58 PM, 13-Aug-2026
सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित उदयपुर नगर निगम
नगर निगम उदयपुर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। अलवर जिले में बडौदामेव, कठूमर और रामगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त मालाखेड़ा नगर पालिका में चेयरमैन का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:57 PM, 13-Aug-2026
झालावाड़ नगर परिषद के सभापति का पद सामान्य ओबीसी के लिए आरक्षित
झालावाड़ नगर परिषद के सभापति का पद सामान्य ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है। परिषद में कुल 45 वार्ड हैं। पिछली बार यह सीट सामान्य पुरुष के लिए आरक्षित रखी गई थी।
01:55 PM, 13-Aug-2026
कोटा नगर निगम के महापौर का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित
कोटा नगर निगम के महापौर का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। नई बनी सुल्तानपुर नगर पालिका को एससी ओपन तथा सुकेत नगर पालिका को ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित किया गया है। कोटा में पूर्ववर्ती दोनों निगमों के मर्जर के बाद यह चुनाव नए स्वरूप में हो रहा है।01:21 PM, 13-Aug-2026