करणी विहार हत्याकांड: ओपन जेल के कैदी को मारी गोलियां, CCTV में दिखे हत्यारे, हत्या के एंगल तलाश रही पुलिस
जयपुर में ओपन जेल के कैदी गंगासहाय कुमावत की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस जांच तेज है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सांगानेर ओपन जेल के कैदी गंगासहाय कुमावत की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वारदात धावास के जानकी विहार इलाके में हुई थी। हमलावरों ने बाइक से जा रहे गंगासहाय का पीछा कर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें एक सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूटी सवार दोनों बदमाशों ने गंगासहाय का पीछा किया और मौका मिलते ही उस पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को गंगासहाय के जेल से बाहर आने और वापस लौटने की जानकारी कैसे मिली। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: युवक की दिनदहाड़े हत्या; नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग
2018 के हत्याकांड से जुड़ा था मृतक
पुलिस के अनुसार गंगासहाय वर्ष 2018 में मोती डूंगरी इलाके के हिस्ट्रीशीटर महेंद्र गुर्जर की हत्या के मामले में आरोपी था। इस मामले में उसे सजा हो चुकी थी और वह सांगानेर ओपन जेल में सजा काट रहा था। अब पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, बदले की कार्रवाई या किसी नए विवाद समेत अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर इस बात की पड़ताल की जा रही है कि गंगासहाय की गतिविधियों और उसके जेल से आने-जाने की जानकारी हमलावरों तक कैसे पहुंची।
पुलिस का फोकस हमलावरों की पहचान पर
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संदिग्धों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।