फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bodies of two friends murdered in Baghpat buried in temple premises

UP: बागपत में हत्या कर दो दोस्तों के शव मंदिर परिसर में गाड़े, 25 जुलाई से दोनों थे लापता, महंत हुआ फरार

Thu, 13 Aug 2026 08:52 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Akash Dubey Updated Thu, 13 Aug 2026 08:52 AM IST
सार

सिगोली तगा के इसरार और अंकित 25 जुलाई से लापता थे। उनके शव 13 अगस्त को लहचौड़ा के गणेश मंदिर में गड़े मिले। आरोपी महंत नरेश नाथ फरार है, दो शिष्य हिरासत में हैं।

विज्ञापन
Bodies of two friends murdered in Baghpat buried in temple premises
मंदिर परिसर में गड़े मिले दो शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बागपत जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सिगोली तगा में 25 जुलाई से लापता दो दोस्तों की हत्या कर शव लहचौड़ा के मंदिर में गड़े मिले है। पुलिस नें रात्रि में दोनों शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का आरोपी पुजारी फरार बताया गया, जबकि उसके दो शिष्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हत्या की सूचना पर परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। वहीं मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन

सिगोली तगा निवासी 28 वर्षीय इसरार पुत्र रिड़कू व गांव का ही 28 वर्षीय दिव्यांग अंकित पुत्र मुकेश दोनों दोस्त थे। 25 जुलाई को दोनों घर से बाहर बाइक द्वारा घूमने निकले थे, लेकिन शाम तक जब वापस नहीं आये तो परिजनों नें तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया तो परिजनों नें 27 जुलाई को थाना चांदीनगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस तलाश में जुटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस नें लहचौड़ा के गणेश मंदिर जो रटौल मार्ग पर स्थित है। वहां के महंत नरेश नाथ से पूछताछ करनी चाहिए तो वह फरार मिला। पुलिस नें शक के आधार पर उसके दो शिष्यों को हिरासत में ले लिया तो 13 अगस्त की रात्रि तीन बजे पुलिस ने लहचौड़ा के गणेश मंदिर प्रांगण से गड्ढे में हत्या कर दबाए गए शवों को बरामद किया। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। वहीं जांच अधिकारी चांदीनगर राकेश कुमार नें बताया की लापता युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी महंत फरार है। जबकि उसके दो शिष्यों को गिरफ्तार किया गया है। उधर सिगोली तगा में दो हत्या की सूचना पर शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed